फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Reliance Jewels Robbery:Another criminal of Shashank gang involved in robbery in Maharashtra arrested

रिलायंस ज्वेल्स डकैतीकांड: महाराष्ट्र में डकैती डालने वाले शशांक गैंग का एक और शातिर दबोच, दून पहुंचेगी पुलिस

Wed, 17 Jan 2024 10:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 17 Jan 2024 10:39 AM IST
सार

पिछले साल नौ नवंबर को देहरादून के राजपुर रोड स्थित शोरूम में हुई डकैती में शामिल और उनके मददगारों समेत कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें गैंग का मुखिया शशांक कुमार भी शामिल है। इस गैंग ने महाराष्ट्र और बंगाल राज्य में भी डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Reliance Jewels Robbery:Another criminal of Shashank gang involved in robbery in Maharashtra arrested
देहरादून राजपुर रोड पर रिलायंस के ज्वेलरी शोरूम में भी हुई थी डकैती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के सांगली में रिलायंस ज्वेल्स शोरूम में डकैती डालने वाले एक बदमाश को हरियाणा से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह बदमाश भी शशांक गैंग का ही है। जल्द ही महाराष्ट्र पुलिस भी इसे लेने के लिए देहरादून पहुंच सकती है।

विज्ञापन

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित शोरूम में हुई डकैती में शामिल और उनके मददगारों समेत कुल 11 बदमाशों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें गैंग का मुखिया शशांक कुमार भी शामिल है। पिछले दिनों उसे जेल से बाहर आते ही गिरफ्तार किया गया था। इस गैंग ने महाराष्ट्र और बंगाल राज्य में भी डकैती की घटनाओं को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Roorkee : बाइक सवार दो बदमाशों ने सरिया कारोबारी को बनाया निशाना, आंख में मिर्ची झोंककर 9.55 लाख लूटे
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के सांगली में खुद को डिप्टी एसपी बताकर मुख्य आरोपी अनिल सोनी उर्फ डीएसपी घुसा था। इस आरोपी की तलाश महाराष्ट्र पुलिस के साथ-साथ देहरादून पुलिस भी कर रही थी। अनिल सोनी उर्फ डीएसपी को यमुनानगर हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। देहरादून लाने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed