फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Release of the book "New Parliament Voice of India"

Dehradun News: न्यू पार्लियामेंट वॉयस ऑफ भारत पुस्तक का विमोचन

Tue, 20 Jan 2026 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
Release of the book "New Parliament Voice of

India"
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने मंगलवार को नई दिल्ली में न्यू पार्लियामेंट वॉयस ऑफ भारत पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक के लेखक प्रो. केपी सिंह हैं। पुस्तक में नए संसद भवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का वर्णन किया गया है।
विज्ञापन


पुस्तक विमोचन के अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि यह पुस्तक उस ऐतिहासिक क्षण को संजोती है, जब नया संसद भवन देश को समर्पित किया गया। उन्होंने कहा कि यह भवन आधुनिकता और परंपरा का सुंदर संगम है जो भारत के आत्मविश्वास और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है। राज्यपाल ने कहा कि नया संसद भवन केवल प्रशासनिक जरूरतों के लिए नहीं बना है बल्कि यह भारतीय कला, संस्कृति और सांविधानिक मूल्यों का प्रतीक है। इस अवसर पर उन्होंने संसद परिसर में स्थापित सेंगोल का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कर्तव्य, सेवा और धर्म का प्रतीक है। यह संदेश देता है कि सत्ता का उद्देश्य सेवा होना चाहिए। राज्यपाल ने पुस्तक के लेखक प्रो. केपी सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने इस पुस्तक के माध्यम से लोकतंत्र से जुड़े विचारों और भावनाओं को सरल और प्रभावी रूप में प्रस्तुत किया है। उन्होंने आशा जताई कि यह पुस्तक आने वाली पीढ़ियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed