फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   relatives were tensed about gangotri accident

गंगोत्री हादसाः फोन की घंटी बता रही थी जिदंगी बची या मौत मिली

Wed, 24 May 2017 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 24 May 2017 03:09 PM IST
विज्ञापन
relatives were tensed about gangotri accident
accident in gangotri highway - फोटो : amarujala

गंगोत्री से दर्शन कर हरिद्वार लौट रहे इंदौर (मध्यप्रदेश)  के 30 तीर्थयात्रियों में से 22 यात्री काल के ग्रास में समा गए। इसमें अभी चार यात्री लापता बताए जा रहे हैं। इस भीषण हादसे के बाद मध्यप्रदेश स्थित इंदौर के बेटमा में कुशवाह मोहल्ले के लोगों ने पूरी रात बैचेनी और रो-रोकर काटी।

विज्ञापन


इस मोहल्ले के जो यात्री 12 मई को बस में सवार होकर धार्मिक यात्रा पर निकले थे, उसके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आने के बाद मोहल्ले में मातम पसर गया। जो लोग हादसे का शिकार हुए हैं, उनमें से ज्यादातर मध्यमवर्गीय परिवार के हैं। कोई चाट का ठेला लगता है तो कोई फल बेचता है।

विज्ञापन

घायल और लापता होने वालों में ज्यादातर आपस में रिश्तेदार

relatives were tensed about gangotri accident

बेटमा निवासी निर्भरसिंह चौधरी ने एक हिंदी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में कहा कि धार्मिक यात्रा की बुकिंग उन्होंने ही की थी। बड़ों के 16 से 20 हजार और बच्चों के 8 हजार रुपए यात्रा के लिए थे। शाम को जब खबर आई तो मोहल्ले के लोग थाने में जमा हो गए, क्योंकि उत्तरकाशी प्रशासन से भी सूचना थाने पर दी जा रही थी। थाने का फोन बरामदे में रखा था। जैसे ही फोन की घंटी बजती, भीड़ के बीच सन्नाटा पसर जाता।

बेटवा निवासी नंदकिशोर ने शाम 5 बजे ही मौसी सरजू बाई से मोबाइल पर बात की थी। सरजू ने बताया था कि उन्होंने गंगोत्री में स्नान कर लिया है और बुधवार को केदारनाथ के लिए रवाना होंगे, लेकिन ढाई घंटे बाद ही बस के खाई में गिरने की खबर आ गई। बस हादसे में घायल और लापता होने वालों में ज्यादातर आपस में रिश्तेदार हैं। 

नालूपानी में जिस जगह हादसा हुआ, वह तीर्थयात्रियों के पड़ाव से मात्र एक किमी दूर थी। यात्रियों के रुकने की व्यवस्था नालूपानी के ज्ञानदीप होटल में की गई थी। यहां इन्हें विश्राम कर शाम का भोजन लेना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed