फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registration of Ayurvedic and Unani teachers is mandatory

Dehradun News: आयुर्वेदिक व यूनानी शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य

Fri, 02 Oct 2026 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Registration of Ayurvedic and Unani teachers is mandatory
देहरादून। भारतीय चिकित्सा पद्धति राष्ट्रीय आयोग (एनसीआईएसएम) के निर्देश पर उत्तराखंड के आयुर्वेदिक और यूनानी मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत शिक्षकों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखंड ने इस संबंध में सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेएन नौटियाल ने एक अक्तूबर को पत्र जारी कर कहा कि संबंधित राज्य परिषद में पंजीकरण के बिना शिक्षण कार्य या चिकित्साभ्यास वैध नहीं होगा। शिक्षकों के लिए दो प्रकार के पंजीकरण उपलब्ध हैं। उत्तराखंड में कार्यरत शिक्षक पांच वर्ष के लिए स्थायी पंजीकरण करवा सकते हैं। यदि कोई शिक्षक अपने मूल राज्य के साथ उत्तराखंड में भी पंजीकरण चाहता है तो वह अस्थायी पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकता है। यह अस्थायी पंजीकरण प्रत्येक एक वर्ष में नवीनीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

(ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed