फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Prioritizing wildlife convenience alongside development projects

Dehradun News: विकास परियोजनाओं के साथ ही वन्यजीवों की सुविधा प्राथमिकता

Fri, 02 Oct 2026 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Prioritizing wildlife convenience alongside development projects
देहरादून। एफआरआई परिसर में वन्यजीव सप्ताह 2026 का शुभारंभ कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार, विकास परियोजनाओं के साथ ही वन्यजीवों की सुविधा को भी प्राथमिकता में रख रही है। इस सोच का उदाहरण दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीएम ने वन्यजीव संघर्ष के दौरान अदम्य साहस का परिचय देने वाले 18 लोगों को सम्मानित कर प्रत्येक को 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। धामी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रकृति के साथ संतुलन बनाते हुए वाइल्डलाइफ टूरिज्म को आगे बढ़ाने की है। जहां जंगल भी सुरक्षित रहें और इको-टूरिज्म, होमस्टे जैसी गतिविधियों से स्थानीय लोगों की आय भी बढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा, कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के पुनर्स्थापन की परियोजना का दूसरा चरण भी शुरू होने जा रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में स्नो लेपर्ड पर्यटन की अच्छी संभावनाएं हैं। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से इस दिशा में तेजी से काम आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, जिससे हिम तेंदुए के संरक्षण के साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा, राज्य में जंगलों की निगरानी प्रणाली को भी मजबूत किया जा रहा है। साथ ही कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व में स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन की दिशा में भी निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वन्यजीव संरक्षण में स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है। एक लाख युवाओं को सीएम यंग इको-प्रिन्योर बनाने की दिशा में कार्य आगे बढ़ रहा है। इस योजना के माध्यम से नेचर गाइड, ड्रोन पायलट, वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर, इको-टूरिज्म और वन्यजीव पर्यटन से जुड़े कौशल को रोजगार और उद्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है। राज्य में जीईपी (ग्रास एनवायरनमेंट प्रोडक्ट) के माध्यम से जल, जंगल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों के मूल्यांकन किया जा रहा है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, वन्यजीवों की सुरक्षा सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस वर्ष की थीम जुड़े आवास-वन्य जीवन का विकास है। कार्यक्रम में विधायक सविता कपूर, मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक (हाफ) कपिल लाल, प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) नीना ग्रेवाल, राजीव तलवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed