{"_id":"581dd9464f1c1bc132439053","slug":"registration-date-extended-for-advocate","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों को बार काउंसिल से राहत, 31 तक करा सकेंगे सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों को बार काउंसिल से राहत, 31 तक करा सकेंगे सत्यापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 05 Nov 2016 06:36 PM IST
विज्ञापन
court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकील अब 31 नवंबर तक प्रदेश में अपना सत्यापन करा सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सत्यापन की तिथि 31 नवंबर तक बढ़ा दी है। उत्तराखंड समेत देशभर में इन दिनों वकीलों का सत्यापन हो रहा है। बार एसोसिएशन एवं काउंसिलों के चुनाव से पहले यह सत्यापन होना है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में साढ़े बारह हजार से अधिक वकीलों का सत्यापन होना है। सत्यापन के लिए विभिन्न बार एसोसिएशनों की ओर से बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड को आवेदन भेजे जा रहे हैं। अब तक लगभग सात हजार से अधिक वकीलों के आवेदन बार काउंसिल में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बार काउंसिल के विशेष कमेटी के सदस्य चंद्रशेखर तिवारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब तक मिले वकीलों के प्रमाण पत्रों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के विशेष कमेटी सदस्य हरि सिंह नेगी के मुताबिक प्रयास किया जा रहा है कि जल्द वकीलों के सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि सत्यापन से वकीलों को उनके कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं का लाभ मिलेगा।