{"_id":"57e2f5564f1c1b8341a846e8","slug":"registrar-file-not-passed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन में अटकी कुलसचिव को हटाए जाने की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन में अटकी कुलसचिव को हटाए जाने की फाइल
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 22 Sep 2016 02:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम हरीश रावत ने दिए थे हटाने के निर्देश
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा को हटाने के सीएम हरीश रावत के आदेश शासन स्तर पर रुक गए हैं। राजभवन के मिश्रा की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठाए सवालों के बाद आखिर सीएम ने मिश्रा को हटाने पर सहमति प्रदान की थी, जिसकी फाइल बुधवार को प्रमुख सचिव आयुष एवं आयुर्वेद शिक्षा ओम प्रकाश के पास पहुंची। लेकिन इसके आदेश जारी नहीं होने के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षक डॉ. मृत्युंजय कुमार मिश्रा को 2013 में विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद पर तैनात किया गया था। उनकी पात्रता का मामला वर्ष 2015 में राजभवन के एक पत्र के बाद उछला, जिसमें उनकी नियुक्ति को नियमों के तहत नहीं माना गया था।
विज्ञापन
राजभवन के पत्राचार के बाद मुख्य सचिव शत्रुघ्न के निर्देश पर प्रमुख सचिव आयुष ओमप्रकाश ने नियुक्ति पर जांच बैठाई। जांच रिपोर्ट को आधार बना मुख्य सचिव ने सीएम को फाइल भेज दी। सीएम ने मंगलवार को मिश्रा को हटाने के आदेश शासन को दिए। मुख्य सचिव ने सीएम की संस्तुति के बाद फाइल प्रमुख सचिव आयुष को भेज दी है। आदेश में विलंब के कारणों के संबंध में प्रमुख सचिव ओमप्रकाश का पक्ष जानने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन