{"_id":"7134490bbd049355e018738a872e8f0e","slug":"red-beacon-reached-in-the-opening-of-illegal-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध निर्माण के उद्घाटन में पहुंची लालबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध निर्माण के उद्घाटन में पहुंची लालबत्ती
देहरादून/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में राजनीति, बिल्डरों और एमडीडीए अभियंताओं का गठजोड़ एक व्यावसायिक भवन के उद्घाटन के दौरान सामने आया। सुभाष रोड पर आवासीय क्षेत्र में अवैध तरीके से बनाए गए एक व्यावसायिक भवन के उद्घाटन में सरकार के एक दर्जाधारी पूरे समय मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमडीडीए ने मामले की जानकारी होने के बावजूद अब तक नियम तोड़ने वाले बिल्डर पर हाथ नहीं डाला है। उधर, दर्जाधारी की कार के चलते सड़क पर एक घंटे तक लगे जाम के बीच पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही।
विज्ञापन
अवैध निर्माण का ‘लाइसेंस’ दे दिया
सोमवार को सुभाष रोड पर एक व्यावसायिक भवन का उद्घाटन किया गया। निर्माण के दौरान मीडिया ने कई बार खबरों के जरिये एमडीडीए का ध्यान इस ओर खींचा, लेकिन अभियंता और अधिकारी आंखें मूंदे रहे। इससे साफ है कि राजनीतिक दबाव और मिलीभगत के चलते एमडीडीए ने ही बिल्डरों को शहर में अवैध निर्माण का ‘लाइसेंस’ दे दिया है। सुभाष रोड पर कुछ ही समय में कई व्यावसायिक भवन बन चुके हैं, लेकिन कहीं, किसी बिल्डर पर प्राधिकरण ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
कारगी में भी आंखें बंद
कारगी चौक के पास भी चार अवैध निर्माण हो चुके हैं। सभी जगह दुकानें बनाई गई हैं, जो किराये या लीज पर दी जा चुकी हैं। इनके अलावा कारगी चौक से लेकर महंत इंद्रेश अस्पताल तक 40 से अधिक अवैध निर्माण हो चुके हैं। लेकिन एमडीडीए यहां भी चुप्पी साधे हुए है। कार्रवाई के नाम पर नोटिस से आगे बात नहीं बढ़ रही।
सुभाष रोड वाले मामले में अभियंताओं को निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिया गया है। इस प्रकरण में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अन्य मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएगा।
- बंशीधर तिवारी, सचिव एमडीडीए
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें