फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment on 1564 posts of Nursing Officer in state Uttarakhand News in hindi

Uttarakhand: इंतजार हुआ खत्म, प्रदेश में नर्सिंग अधिकारी के पदों पर निकली भर्ती, जानिए कब तक कर सकते हैं आवदेन

Wed, 04 Jan 2023 04:55 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jan 2023 04:55 PM IST
सार

महिलाओं के 1152 पदों में 70 प्रतिशत यानी 623 पद डिप्लोमा धारियों के लिए और 30 प्रतिशत यानी 529 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा।

विज्ञापन
Recruitment on 1564 posts of Nursing Officer in state Uttarakhand News in hindi
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारी के 1564 पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए 12 जनवरी से एक फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए वर्षवार मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। बोर्ड के सचिव अरविंद सिंह पांगती ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी की।

विज्ञापन


कुल 1564 पदों में से 80 प्रतिशत यानी 1152 पद महिला अधिकारी के होंगे, जबकि 20 प्रतिशत यानी 412 पद पुरुष अधिकारी के होंगे। महिलाओं के 1152 पदों में 70 प्रतिशत यानी 623 पद डिप्लोमा धारियों के लिए और 30 प्रतिशत यानी 529 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। 
विज्ञापन


इसी प्रकार, पुरुषों के 412 में से 70 प्रतिशत यानी 281 पद डिप्लोमा धारकों व 30 प्रतिशत यानी 131 पद डिग्री धारकों के लिए होंगे। कुल 1564 में से जनरल के 898, ओबीसी के 187, एससी के 275, एसटी के 49 और ईडब्ल्यूएस के 155 पद हैं। आवेदकों की आयु एक जुलाई 2022 को 21 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी। भर्ती में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे, जिनके पास उत्तराखंड का स्थायी निवास प्रमाण पत्र होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्षवार मेरिट से होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन वर्षवार मेरिट के आधार पर किया जाएगा। उनके डिप्लोमा या डिग्री के अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट बनेगी। सूची के नामों की संख्या रिक्त पदों की संख्या से 25 प्रतिशत से अधिक नहीं होगी। यह सूची केवल चयन वर्ष 2022-23 के लिए ही मान्य होगी। इसके लिए बोर्ड कोई परीक्षा नहीं कराएगा।

ये भी पढ़ें...Dehradun:  शिक्षा विभाग ने की 16 अधिकारियों की पदोन्नति, लेकिन एक माह बाद भी नहीं मिली नए पद पर तैनाती
इतना देना होगा शुल्क
जनरल, ओबीसी- 300 रुपये
एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग- 150 रुपये
(शुल्क एक फरवरी तक जमा कर सकते हैं)
यहां करें आवेदन- http://www.ukmssb.org/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed