फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Education Department promoted 16 officers but could not get posting even after a month Uttarakhand news

Dehradun: शिक्षा विभाग ने की 16 अधिकारियों की पदोन्नति, लेकिन एक माह बाद भी नहीं मिली नए पद पर तैनाती

Wed, 04 Jan 2023 02:31 PM IST
रेनू सकलानी बिशन सिंह बोरा  , अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा  , अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 04 Jan 2023 02:31 PM IST
सार

पदोन्नत होकर उप निदेशक बने अधिकारियों को विभाग दरकिनार किए हुए है। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आदेश में कहा गया कि पदोन्नति के बाद पदोन्नति के पद पर तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Education Department promoted 16 officers but could not get posting even after a month Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिक्षा विभाग ने 16 अधिकारियों की पदोन्नति की, लेकिन एक महीने बाद भी इन अधिकारियों को नए पद पर तैनाती नहीं मिल पाई है। यह हाल तब है जबकि विभाग ने छह जिलों में खंड शिक्षा अधिकारियों को उनके मूल पद के बजाय जिलों का प्रभार दिया है। वहीं पदोन्नत होकर उप निदेशक बने अधिकारियों को विभाग दरकिनार किए हुए है। जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन


शासन ने 30 नवंबर 2022 को आदेश जारी कर 16 खंड शिक्षा अधिकारियों की उप निदेशक के पद पर पदोन्नति की। आदेश में कहा गया कि पदोन्नति के बाद पदोन्नति के पद पर तैनाती का आदेश अलग से जारी किया जाएगा, लेकिन विभाग में बीईओ से उप निदेशक बने शिव प्रसाद सेमवाल, रमेश चंद्र पुरोहित, प्रदीप कुमार, आशुतोष भंडारी, धर्म सिंह, राय सिंह रावत, उमा पंवार, हेमलता भट्ट, अत्रेश सयाना, अशोक कुमार गुसाई, राजेंद्र सिंह डंडरियाल, कमला बड़वाल, हरक राम कोहली, दलेल सिंह, नागेंद्र बर्त्वाल व राजवीर सिंह सविता को पदोन्नति के पद पर तैनाती नहीं मिल पाई है, जबकि प्रदेश के छह जिलों देहरादून, पिथौरागढ़, चंपावत, हरिद्वार, अल्मोड़ा और चमोली में खंड शिक्षा अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार संभाले हुए हैं। 
विज्ञापन


तीन जिलों में उप निदेशक बने हैं सीईओ 
शिक्षा विभाग में तीन जिलों चंपावत, हरिद्वार और नैनीताल में उप निदेशक स्तर के अधिकारियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी का पद संयुक्त निदेशक के स्तर का पद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ के 28 और उप शिक्षा अधिकारी के 60 पद खाली 
शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों के 28 और उप शिक्षा अधिकारियों के 60 पद खाली हैं। बीईओ को उनके मूल पदों पर न भेजने से भी यह स्थिति बनी है। 

ये भी पढ़ें...Rishabh Pant Accident: इन परेशानियों से जूझ रहे हैं अभी भी ऋषभ पंत, देहरादून से मुंबई किया गया एयरलिफ्ट

जिन अधिकारियों की पदोन्नति हुई है, उनकी तैनाती के लिए विभाग से फाइल तबल की गई है। जिलों का प्रभार देख रहे सभी बीईओ को अब उनकी मूल तैनाती पर भेजा जाएगा। हम 16 उप शिक्षा अधिकारियों की भी पदोन्नति करने जा रहे हैं। कुछ उप निदेशकों को डायट प्राचार्य के पद पर तैनाती दी जाएगी। - डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed