उत्तराखंड: चुनाव से पहले निकायों को सीएम रावत की सौगात, दो हजार कर्मचारियों की होगी भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले नगर निकायों पर सरकार नेमत बरसाने जा रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सदन में घोषणा की कि प्रदेश सरकार दो हजार कर्मचारियों की भर्ती करेगी। यह भर्ती सीमा विस्तार और आबादी में बढ़ोत्तरी के बाद निकायों में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और कार्यकुशलता बढ़ाने की जाएगी।
उन्होंने 43 नगर निकायों में भवन निर्माण के लिए 92.50 करोड़ रुपये की घोषणा की। नवगठित नगर पंचायतों के कार्यालय भवन निर्माण व अतिरिक्त अवस्थापनाओं व विकास सुविधाओं के लिए एक करोड़ प्रति नगर पंचायत को देने की भी घोषणा की।
विधानसभा में राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा का उत्तर देने के बाद उन्होंने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के नगर निगमों में अवस्थापना विकास के लिए एडीबी के माध्यम से 1500 करोड़ की परियोजना का संचालन करेगी। इसके लिए ऋण की सैद्धांतिक सहमति हो गई है। यह घोषणा सरकार के बजट में भी शामिल है।
हर जिले में बंदरबाड़ों को होगा निर्माण
-2000 कर्मचारियों की भर्ती होगी निकायों में
-20 करोड़ रुपये मिलेंगे चार निगम निगमों को
-35 करोड़ रुपये मिलेंगे 14 नगर परिषदों को
-27 करोड़ रुपये मिलेंगे 25 नगर पंचायतों को
-1 करोड़ रुपये हर नगर पंचायत को मिलेंगे
हर जिले में बंदरबाड़ों को होगा निर्माण
खेती उपज को बंदरों से बचाने के लिए हर जनपद में बंदरबाड़ों का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यह घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा सदन के भीतर उस दौरान की जब राज्यपाल के बजट अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कई विधायकों ने बंदरों से फसलों को हो रहे नुकसान का मामला उठाया था और उन्होंने सरकार से हर जिले में बंदरबाड़ा खोलने की मांग की थी।