फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment in Uttarakhand High court 329 posts Application Date Extended

उत्तराखंड हाईकोर्ट के 329 पदों के लिए बढ़ी आवेदन की तिथि, इस तारीख तक भरें फॉर्म

Thu, 17 Oct 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Oct 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Uttarakhand High court 329 posts Application Date Extended
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाईकोर्ट के 329 रिक्त पदों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी 20 अक्टूबर तक इन पदों के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग की वेबसाइट पर तकनीकी समस्या के कारण ओटीआर व आवेदन फार्म भरने में आ रही कठिनाईयों को लेकर आयोग ने यह फैसला लिया है। अब तक करीब 40 हजार अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। 
विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि हाईकोर्ट के अधीन दीवानी और कुटुंब न्यायालयों में कनिष्ठ सहायक, आशुलिपि और वैयक्तिक सहायक के 329 पदों की विज्ञप्ति 12 सितंबर को जारी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आवेदन फार्म भरने के लिए 15 अक्टूबर अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर और आवेदन फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को लेकर अभ्यर्थियों ने आवेदन तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।

इस पर आयोग ने 20 अक्टूबर तक आवेदन तिथि बढ़ा दी है। बड़ोनी ने बताया कि आवेदन फॉर्म में अभ्यर्थी किसी एक जिले का विकल्प भर सकते हैं। इसमें परिवर्तन नहीं किया जा सकता है। मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को जिलों का विकल्प दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed