फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment for Uttarakhand High court 329 post Admit Card Released

उत्तराखंड हाईकोर्ट के 329 पदों की लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

Sun, 24 Nov 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Nov 2019 10:08 AM IST
सार

  • एक दिसंबर को आठ जिलों में 95 केंद्रों पर होगी परीक्षा
  • परीक्षा देने के लिए 45 हजार 544 अभ्यर्थी पात्र 

विज्ञापन
Recruitment for Uttarakhand High court 329 post Admit Card Released
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हाईकोर्ट के 329 रिक्त पदों की लिखित परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश जारी कर दिए हैं। यह परीक्षा एक दिसंबर को आठ जिलों में 95 केंद्रों पर होगी।

विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि हाईकोर्ट के अधीन दीवानी और कुटुुंब न्यायालय में कनिष्ठ सहायक, आशुलिपिक, वैयक्तिक सहायक के 329 पदों की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। इन पदों के लिए आनलाइन आवेदन करने वाले 45 हजार 544 पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


ओटीआर लॉग इन कर अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए देहरादून में 27, हरिद्वार में 20, श्रीनगर पौड़ी में चार, चमोली में तीन परीक्षा केंद्र बनाए हैं। हल्द्वानी नैनीताल में 18, अल्मोड़ा में आठ, पिथौरागढ़ में छह और ऊधमसिंह नगर में नौ परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल के चार जिलों में 54 केंद्रों पर 27117 अभ्यर्थी और कुमाऊं मंडल के चार जनपदों में 18427 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। लिखित परीक्षा ढाई घंटे की होगी। जिसमें 140 प्रश्न होंगे। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सुबह 11 बजे से अपराह्न डेढ़ बजे तक परीक्षा ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed