फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment for spokesperson Will start soon in uttarakhand

नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, नए साल में प्रवक्ताओं की भर्ती का रास्ता साफ

Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
सार

  • विद्यालयी शिक्षा में होनी है 700 प्रवक्ताओं की भर्ती
  • 35 से बढ़ाकर 42 वर्ष की गई अधिकतम आयु सीमा

विज्ञापन
Recruitment for spokesperson Will start soon in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में प्रवक्ता संवर्ग सेवा नियमावली संशोधित होने से नए साल में प्रवक्ताओं की भर्ती का रास्ता साफ हो गया। विद्यालयी शिक्षा में सात सौ पदों पर भर्ती होनी है। शिक्षा विभाग इसके लिए लोक सेवा आयोग को पहले ही अधियाचन कर चुका है। अब संशोधित नियमावली से इन पदों पर भर्ती होगी।

विज्ञापन


खास बात यह है कि संशोधित नियमावली में भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 से बढ़ाकर 42 किए जाने से अधिक अभ्यर्थियों को भर्ती का अवसर मिलेगा। शिक्षा विभाग में शिक्षकों की भारी कमी बनी है। इस कमी को कुछ हद तक दूर किया जा सके, इसके लिए विभाग ने प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों की सीधी भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग एवं अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को अधियाचन भेजा था।

विज्ञापन

प्रवक्ता भर्ती के लिए लोक सेवा आयोग को 507 एवं एलटी संवर्ग में सीधी भर्ती के लिए 1431 पदों पर अधियाचन भेजा गया, लेकिन प्रवक्ता और एलटी संवर्ग की सेवा नियमावली संशोधित न होने से भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी।

शासन की ओर से हाल ही में अब प्रवक्ता संवर्ग सेवा नियमावली को संशोधित कर संशोधित नियमावली जारी कर दी गई है। जबकि  एलटी संवर्ग की संशोधित नियमावली अब तक जारी नहीं हो पाई है। इससे एलटी संवर्ग की 1431 पदों पर सीधी भर्ती लटकी हुई है। वहीं प्रवक्ता सेवा नियमावली संशोधित होने से प्रवक्ताओं की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार को संशोधित नियमावली जल्द ही भेज दी जाएगी। जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्रवक्ता संवर्ग नियमावली संशोधित होने से इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म हो गई है, साथ ही आयु सीमा भी बढ़ गई है। इससे भर्ती प्रक्रिया में तेजी आएगी।
-आरके कुंवर, शिक्षा निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed