फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment for 519 posts of junior assistant will come out next week in Uttarakhand

युवा हो जाएं तैयार: उत्तराखंड में अगले हफ्ते निकलेगी कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती

Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 23 Nov 2022 07:00 AM IST
सार

आयोग अब तक पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार और बंदीरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है।

विज्ञापन
Recruitment for 519 posts of junior assistant will come out next week in Uttarakhand
परीक्षा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में समूह-ग के 519 पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। अधियाचन से जुड़ी खामियां भी दूर की जा रही हैं। राज्य लोक सेवा आयोग के पास अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की करीब 18 समूह-ग भर्तियों की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन


Dehradun: होटल, अपार्टमेंट, रेस्टोरेंट अब अलग-अलग देंगे कचरा, नगर निगम ने लांच किया बल्क वेस्ट जनरेटर एप
विज्ञापन


आयोग अब तक पुलिस कांस्टेबल, पटवारी-लेखपाल, फॉरेस्ट गार्ड, सहायक लेखाकार और बंदीरक्षक के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर चुका है। अगले सप्ताह आयोग विभिन्न विभागों में कनिष्ठ सहायक के 519 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा। अधियाचन में कई विभागों से जुड़ी कुछ गलतियां और कमियां हैं, जिसके लिए इसे लौटा दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि अधियाचन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कई विभागों में भर्ती होने के कारण विभागों की अलग-अलग सेवा नियमावलियों का अध्ययन किया जा रहा है। इसी हिसाब से नवंबर के अंतिम सप्ताह में कनिष्ठ सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

कनिष्ठ सहायक के बाद राज्य लोक सेवा आयोग कृषि, पशुपालन और उद्यान विभाग में समूह-ग के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जनवरी में जारी करेगा। कैलेंडर के हिसाब से दिसंबर में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के चलते कोई भी नया विज्ञापन जारी नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed