{"_id":"672ee6c37896885801005627","slug":"recruitment-applications-of-assistant-teachers-in-the-state-from-14th-uttarakhand-news-in-hindi-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में 14 से सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में 14 से सहायक अध्यापक की भर्ती के आवेदन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन
Sat, 09 Nov 2024 03:25 PM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 09 Nov 2024 03:25 PM IST
सार
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रदेश में 14 से सहायक अध्यापक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा अगले साल 23 फरवरी को प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन
आवेदन
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जनजातीय कल्याण विभाग के तहत सहायक अध्यापक के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए 14 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, सहायक अध्यापक प्राइमरी के 15 और सहायक अध्यापक एलटी कंप्यूटर के 12 पदों पर भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। लिखित परीक्षा अगले साल 23 फरवरी को प्रस्तावित की गई है। इस भर्ती में राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के हिसाब से पदों का विवरण दिया है लेकिन साथ ही ये भी स्पष्ट किया गया है कि यह आरक्षण हाईकोर्ट में दायर याचिका के निर्णय पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: राजधानी में बेरोजगार संगठन का प्रदर्शन, सैकड़ों की संख्या में एकजुट युवा सीएम आवास कूच करने पहुंचे
विज्ञापन
भर्ती के लिए आवेदक की आयु 21 से 42 वर्ष होनी चाहिए। अनारक्षित व ओबीसी को 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क देना होगा। आयोग ने इसका सिलेबस भी जारी किया है।