फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   reason behind train run without engine trek

सामने आया बगैर इंजन ट्रेक पर मालगाड़ी दौड़ाने वाला दोषी

Thu, 13 Jul 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत 
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत  Updated Thu, 13 Jul 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
reason behind train run without engine trek

टनकपुर स्टेशन से खटीमा तक रेलवे पटरी पर बगैर इंजन मालगाड़ी दौड़ने की घटना को पूर्वोत्तर रेलवे ने गंभीरता से लिया है। घटना की जांच के लिए अधिकारियों की चार सदस्यीय टीम गठित की गई है।

विज्ञापन


अब तक हुई जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि मामले में निलंबित पीलीभीत के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (निर्माण) एवी सिंह ही जिम्मेदार हैं, उनके गैर जिम्मेदाराना निर्देश की वजह से ही मालगाड़ी दौड़ी थी। बहरहाल जांच टीम को घटना की गहराई से जांच के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


टनकपुर-पीलीभीत के बीच बड़ी रेल लाइन निर्माण के लिए टनकपुर से गिट्टी ले जाने के जाने को  9 जुलाई को मालगाड़ी के 53 डिब्बे टनकपुर स्टेशन पर आए थे।

मंगलवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवी सिंह की मौजूदगी में इन डिब्बों में गिट्टी भरी जा रही थी कि सुबह आठ बजे गिट्टी लदे आठ डिब्बे पटरी पर दौड़ पड़े, जिन्हें करीब 22 किमी. दूर खटीमा स्टेशन के पास डिपट्राली पर छह पटरियां डालकर रोका जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


बगैर इंजन पटरी पर दौड़े इन डिब्बों की चपेट में आने से जहां बनबसा में चार बकरियों की मौत हुई, वहीं खटीमा में एक बछड़ा घायल हुआ और एक ट्रैक्टर चकनाचूर हो गया।  सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे रेलवे के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी सीएल साह के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने जानकारी जुटा सीनियर सेक्शन इंजीनियर पीलीभीत एवी सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। 

इस तरह हुआ हादसा

reason behind train run without engine trek

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी ने जांच के लिए चार अफसरों की टीम गठित की है। जांच टीम में सहायक मंडल इंजीनियर (निर्माण) मसूद, सहायक यांत्रिक इंजीनियर (ओएंडएस) राहुल मिश्रा, सहायक मंडल इंजीनियर पीलीभीत राजेंद्र सिंह व सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक आशीष त्रिपाठी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच टीम जल्द ही घटना के कारणों की जांच कर रिपोर्ट वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी को सौंपेगी। 

उन्होंने बताया कि इस प्रारंभिक जांच में यह साफ हो गया है बगैर इंजन के मालगाड़ी का दौड़ना निलंबित हुए सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) के गैर जिम्मेदाराना निर्देश का नतीजा है। बताया गया है कि टनकपुर स्टेशन पर मालगाड़ी के डिब्बों में जेसीबी मशीन से गिट्टी भरी जा रही थी।

आठ डिब्बे लोड करने के बाद भरे डिब्बों को लाइन में आगे बढ़ाकर खाली डिब्बे गिट्टी स्टाक के पास लाने के लिए सीनियर सेक्शन इंजीनियर के निर्देश पर जेसीबी मशीन से भरे डिब्बों में धक्का लगाया गया था, जिससे डिब्बे पटरी पर ऐसे दौड़े कि उन्हें रोकना मुश्किल हो गया। बताया गया कि मौके पर मौजूद रेलवे के एक अधिकारी ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर को ऐसा गैर जिम्मेदाराना कार्य करने से दो बार रोका भी था, लेकिन वह नहीं माने और जेसीबी से धक्का लगवाकर डिब्बों को पटरी पर दौड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed