{"_id":"603407698ebc3ee8f4298dac","slug":"realizing-the-dream-of-a-new-india-is-the-responsibility-of-all-of-us-mussoorie-news-drn3716233122","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए भारत के सपने को साकार करना हम सब की जिम्मेदारी : आरिफ मोहम्मद खान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए भारत के सपने को साकार करना हम सब की जिम्मेदारी : आरिफ मोहम्मद खान
Tue, 23 Feb 2021 08:26 AM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 08:26 AM IST
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल)
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि नए भारत के सपने को साकार करना हम सब की जिम्मेदारी है। वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने आईएएस अधिकारियों से संविधान में निहित सभी कर्तव्यों को पूरा करते हुए देश के विकास के लिए अथक प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में अकादमी निदेशक डॉ. संजीव चोपड़ा ने कहा कि देश को बदलने और एक नए भारत के निर्माण की जिम्मेदारी सिविल सेवकों के पास है और इस लक्ष्य को केवल तभी प्राप्त किया जा सकता है।

जब हम धरातल पर विकास कार्यों का परिणाम दें। बता दें कि एलबीएस एकेडमी में आईएएस अधिकारियों के लिए मध्य करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम फेज-3 का 17वां दौर है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों के 84 अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को उपकरण कौशल और ज्ञान से लैस करना है, जो उन्हें कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करेंगे।