स्थानीय कॉलेज के छात्र निकले दून में दिखे संदिग्ध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू ने देहरादून में जिन आठ संदिग्धों के घुसने की जानकारी दी थी असल में वह राजधानी के एक कॉलेज के छात्र निकले।
बुधवार को पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। इस संबंध में पुलिस विभाग द्वारा एक संदिग्ध की फोटो वीडियो जारी की गई थी। ये संदिग्ध 25 जनवरी की रात को राजपुर रोड क्षेत्र में देखे गए थे।
दो दिनों से लगातार पुलिस राजपुर रोड क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रही थी। घर-घर जाकर पुलिस लोगों का वैरिफिकेशन कर रही। इस दौरान बुधवार के दून वैली में एक हॉस्टल में रहने वाले कुछ छात्र खुद एसएसपी के पास पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी में जो संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं वह वो छात्र खुद हैं। उन्होंने बताया कि उस दौरान वह चर्च से लौट रहे थे।
संदिग्ध का फोटो जारी कर लोगों से मांगी थी मदद
इससे पहले 26 जनवरी की सुबह उत्तराखंड के डीजीपी बीएस सिद्धू ने देहरादून में एक संदिग्ध के घुसे होने की जानकारी दी। एक संदिग्ध की फोटो के साथ पुलिस द्वारा एक वीडियो भी जारी किया गया। जिसमें आठ संदिग्ध दिखाई दे रहे थे।
डीजीपी ने जानकारी देते हुए कहा था कि आठ लोगों के समूह में से एक संदिग्ध राजधानी देहरादून में घुस आया है। डीजीपी ने इस संदिग्ध का फोटो जारी कर लोगों से मदद मांगी थी। डीजीपी ने जनता से अपील की थी कि संदिग्ध को देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित करें।
गौरतलब है कि रुड़की के लंढौरा क्षेत्र से आतंकी साजिश में चार युवकों के पकड़े जाने के बाद प्रदेश में आतंकी गतिविधियों पर पुलिस सख्त नजर रख रही है। इसके चलते पुलिस ने शहर के अंदर सीसीटीवी में संदिग्ध स्थिति में कुछ लोगों के देखे जाने पर देर रात पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।