फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   real reason for China infiltration in India

तो इसलिए भारत में चीन की घुसपैठ हो रही आसान, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Wed, 02 Aug 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 02 Aug 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
real reason for China infiltration in India

भारत में चीनी सेना की घुसपैठ की असली वजह सामने आयी है। इसी वजह से चीन भारत में घुसपैठ करने में काम‌ियाब हो रहा है। इसका कारण जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

विज्ञापन


दरअसल, यह सब गुरिल्लाओं की अपेक्षा के कारण हो रहा है। एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के सम्मुख नौकरी पेंशन की मांग के लिए गुरिल्ला संगठन का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। संगठन ने चीन की ओर से भारत की सीमा में की जा रही अतिक्रमणकारी गतिविधियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन


मंगलवार को आयोजित धरनास्थल पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि चीन की ओर से भारत की सीमाओं में की जा रही घुसपैठ गंभीर चिंता का विषय है। इसका मुख्य कारण गुरिल्लाओं की उपेक्षा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

real reason for China infiltration in India

​कहा कि भारत-चीन सीमाओं की चौकसी के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए वर्ष 1962 के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने गुरिल्ला फोर्स के गठन पर जोर दिया था। सीमावर्ती इलाकों के लोगों को इसमें शामिल कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया था।

यह लोग साधारण व्यक्ति की भांति अपने गांव व घरों में रहते थे तथा स्थानीय नागरिक होने के नाते चरवाहों, लकड़हारों व घसियारे बनकर प्रतिबंधित क्षेत्र में जाकर चीनी सैनिकों की गतिविधियों पर नजर रखते थे।

वर्ष 2002 में यह फोर्स समाप्त कर दी गई। परिणामस्वरूप सीमा पर घुसपैठ की गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। इस मौके पर वृजमोहन गुसाईं, कुशल सिंह पंवार, संतलाल, प्रेम सिंह, कन्हैयालाल, प्रताप सिंह, मदन सिंह, रघुवीर लाल, कल्याण सिंह, भूपेंद्र आनंद, विरेंद्र विष्ट, राजकुमारी, संगीता, लक्ष्मी, सुलोचना, विमला व सरिता आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed