{"_id":"6445926a45a0be29140f4d99","slug":"real-brother-arrested-raping-sister-dehradun-news-c-5-drn1037-138273-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: सगे भाई ने बहन से की हैवानियत, ड्रग्स देकर लूटी आबरू, विरोध करने पर दी तेजाब से जलाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: सगे भाई ने बहन से की हैवानियत, ड्रग्स देकर लूटी आबरू, विरोध करने पर दी तेजाब से जलाने की धमकी
Mon, 24 Apr 2023 08:10 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 08:10 PM IST
सार
आरोप है कि आरोपी भाई रोज बहन के कमरे में आ जाता था। ड्रग खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी।
विज्ञापन
बहन से दुष्कर्म
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
सगी बहन से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने भाई को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने अपनी बहन को ड्रग देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
एसओ रायपुर कुंदनराम ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने थाने में शिकायत की थी। बताया कि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है। वर्तमान में दोनों कहां रहते हैं, इसकी जानकारी उसे नहीं है। वह अपने सगे भाई के साथ रहती है। उसका भाई ई-रिक्शा चलाता है।
विज्ञापन
Nainital News: गौला नदी में घायल मिली छह वर्षीय बच्ची की मौत, खेलते समय डंपर से गिरने की बात आई सामने
विज्ञापन
आरोप है कि वह रोज उसके कमरे में आ जाता था। ड्रग खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर मारपीट भी की जाती थी। एक दिन उसने यह बात किसी से बताने को कहा तो भाई ने तेजाब से जलाने की धमकी दी।
युवती के अनुसार वह किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंची। एसओ ने बताया कि मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत के 12 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।