फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   real bajarangi bhaijan in kanwar yatra.

नवीन के लिए ये दो भाई बने बजरंगी भाईजान

Fri, 07 Aug 2015 03:04 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मंगलौर
ब्यूरो / अमर उजाला, मंगलौर Updated Fri, 07 Aug 2015 03:04 PM IST
विज्ञापन
real bajarangi bhaijan in kanwar yatra.

रुड़की में लिब्बरहेड़ी के दो मुस्लिम युवकों ने अपने भाइयों से बिछुड़कर भटक रहे बाल कावंड़िये को उसके भाइयों से मिलाकर भाईचारे की मिसाल कायम की है।

विज्ञापन


यह बाल कांवडिया अपने भाइयों से बिछुड़कर लिब्बरहेडी नहर पुल पर पहुंच गया था। जहांगीरपुरी दिल्ली निवासी 12 वर्षीय नवीन के लिए दो मुस्लिम युवक बजरंगी भाईजान जैसे साबित हुए। इन युवकों ने न केवल उसे दिलासा दिया बल्कि दस किलोमीटर तक भागदौड़ करते रहे।
विज्ञापन


नवीन अपने भाइयों के साथ कांवड़ लेकर हरिद्वार से लौट रहा था। रास्ते में वह उनसे अलग हो गया और लिब्बरहेड़ी नहर पुल पर पहुंच गया। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब उसके भाई नहीं आये तो वह घबराकर रोने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी समय लिब्बरहेड़ी के दो युवक शाकिर और साकिब स्कूटर से मंगलौर आ रहे थे। उन्होंने नवीन को रोते देखा तो कारण पूछा। नवीन ने उन्हें बताया कि वह अपने भाइयों से बिछुड़ गया है।

इस पर दोनों उसे लेकर मंगलौर नहर पुल पर बने पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे । वहां मौजूद एसएसआई नवीन सेमवाल ने एनाउंसमेंट किया लेकिन उसके भाई नहीं मिले।

इस पर दोनों युवक उसे लेकर पहले गुड़ मंडी और बाद में आसफनगर मोड़ के पास चल रहे भंडारे में पहुंचे जहां नवीन के भाई उसे मिल गये। इसके बाद पुलिस के सामने दोनों ने नवीन को उसके भाइयों के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed