नैनीताल: रिजॉर्ट में चल रही थी डांस पार्टी, छापेमारी में आपत्तिजनक हालत में मिले 13 युवक-युवतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के रामनगर में क्यारी स्थित एक रिजॉर्ट में शुक्रवार देर रात रेव पार्टी की तर्ज पर चल रही डांस पार्टी में पुलिस ने छापा मारकर छह युवतियों और सात युवकों को हिरासत में ले लिया। इनमें रिजॉर्ट मालिक और मैनेजर भी शामिल हैं।
पुलिस ने दो युवतियों समेत नौ के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार रात 12 बजे सीओ पंकज गैरोला को सूचना मिली कि क्यारी स्थित मधुबन रिजॉर्ट में रेव पार्टी की तर्ज पर डांस पार्टी हो रही है। इस पर सीओ ने दो टीमें बनाईं। एक टीम कोतवाल रवि कुमार सैनी तो दूसरी टीम का सीओ ने खुद नेतृत्व किया।
अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज
मौके से एक लाख 8 हजार दो सौ रुपये नकदी और धंधे में प्रयुक्त होने वाली सफारी कार (डीएल-5सीक्यू-7314) भी बरामद हुई है। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि दिल्ली निवासी दो युवतियों समेत नौ लोगों के खिलाफ 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम एवं 370 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। देह व्यापार में पकड़ी गई दिल्ली निवासी चार युवतियों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। परिजनों के पहुंचने पर इन्हें उनके सुपुर्द किया जाएगा
इन लोगों को पुलिस ने पकड़ा
- अनिल कुमार उर्फ रोमी निवासी हाउस ए-166, एस-1 दिलशादपुर, नई दिल्ली
- संजीव कुमार निवासी बांसखेड़ा थाना केलाखेड़ा ऊधमसिंह नगर
- अभिषेक निवासी 496ई/4ए शर्मा ब्लॉक भोलानाथ नगर, शाहदरा दिल्ली
- सोनू माखन निवासी दिलशाद गार्डन, दिलशाद कॉलोनी, शाहदरा दिल्ली
- मधुबन रिजॉर्ट मालिक मोहन सिंह बिष्ट
- रिजॉर्ट मैनेजर योगेश भट्ट एवं फईम
दिल्ली निवासी दोनों युवतियां कराती थीं देह व्यापार
कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि पूछताछ में अनिल उर्फ रोनी ने जानकारी दी कि वह होटलों एवं रिजॉर्ट में डांस पार्टी कराता है, इसमें उसके साथ अभिषेक, सोनू माखन और दिल्ली की दो युवतियां काम करती हैं। दोनों युवतियां अन्य युवतियों से जबरन देह व्यापार का काम कराती हैं।
इस काम में जो पैसा मिलता है, उसका आधा पैसा अभिषेक, सोनू माखन और उक्त दोनों युवतियां रखतीं हैं और आधा पैसा लाई गई युवतियों में बांट देते हैं। मधुबन रिजॉर्ट में चल रही डांस पार्टी निजी कंपनी चलाने वाले संजीव कुमार ने रखी थी। इस काम में फईम, रिजॉर्ट मैनेजर योगेश भट्ट एवं रिजॉर्ट मालिक मोहन सिंह बिष्ट भी साथ थे।