फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ravan arrived to immerse the ashes of 156 people Haridwar ganga Ramleela Rajaram Jain inspirational story

अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा 'रावण': गंगा में की विसर्जित, जयपुर के राजा राम की दिल छू लेने वाली है कहानी

Wed, 29 Nov 2023 03:18 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 29 Nov 2023 03:18 PM IST
सार

हरिद्वार गंगा घाट पर रावण को गंगा में अस्थियां विसर्जित करता देखना कौतूहल का विषय बन गया। राजाराम जैन वर्ष 2006 से लावारिस लोगों की अस्थियों का गंगा में विसर्जन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Ravan arrived to immerse the ashes of 156 people Haridwar ganga Ramleela Rajaram Jain inspirational story
अस्थियां विसर्जित करने पहुंचा रावण - फोटो : amar ujala

विस्तार

रावण का रूप धर एक रामलीला कलाकार गंगा में लोगों की अस्थियों का विसर्जन करता नजर आया तो हर किसी के लिए कौतूहल का विषय बन गया। लोग ठहरकर इस कलाकार को देखने लगे। राजस्थान के जयपुर से आए इस कलाकार ने मंगलवार को गंगा में 156 लोगाें की अस्थियों का विसर्जन किया।

विज्ञापन


रामलीला में अभिनय करने वाले राजाराम जैन वर्ष 2006 से लावारिस लोगों की अस्थियों का गंगा में विसर्जन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस बार रावण का रूप धारण कर अस्थियों का विसर्जन किया। अब तब वह 25 बार में 6000 से अधिक लोगों का अस्थि विसर्जन कर चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देशभर में रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले लोगों को एकत्र कर अयोध्या में राम मंदिर की परिक्रमा करना उनका लक्ष्य है। राजाराम जैन ने बताया कि वह 1994 से राष्ट्रीय दशहरा मेला कोटा राजस्थान में रामलीला में अभिनय करते आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मयोगी रावण सरकार की उपाधि
राष्ट्रीय स्तर के मेले में उनको कर्मयोगी रावण सरकार की उपाधि दी गई है। उनकी पत्नी अल्का दुलारी जैन कर्मयोगी दस्ताना कठपुतली का आयोजन करती हैं। वह लगभग 45 देशों में 13 साल तक इस कला का प्रदर्शन कर तमाम अवार्ड जीत चुकी हैं।

ये भी पढ़ें...रैट माइनर्स आए और छा गए:  36 घंटे का मांगा था समय, महज 27 घंटे में ही दिला दी सफलता, ऐसे दिखाई टीम ने करामात

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद जाएंगे अयोध्या
राजाराम जैन का कहना है कि रावण को अब तक केवल उपहास और अनादर के साथ देखा गया। जबकि, वह अब देशभर में रावण का किरदार निभाने वाले लोगों को लेकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद आयोध्या धाम जाएंगे और प्रभू श्रीराम के मंदिर की परिक्रमा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed