{"_id":"6830dbaf8a9e9b3b0e036422","slug":"ration-vendors-submitted-a-memorandum-to-the-mla-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-698214-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: राशन विक्रेताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: राशन विक्रेताओं ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
Sat, 24 May 2025 02:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 24 May 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
राशन का भाड़ा व लाभांश न मिलने पर नाराज राशन विक्रेताओं ने विधायक प्रीतम सिंह को ज्ञापन सौंपा। राशन विक्रेताओं ने कहा कि 2021-22 में एक वर्ष का और 2024 में पांच माह का भाड़ा और लाभांश का अब तक भुगतान नहीं किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध एसडीएम कालसी को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या को समाधान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते राशन विक्रेताओं में आक्रोश है। बताया कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक जौनसार बावर के गोदामों से राशन नहीं उठाया जाएगा। राशन विक्रेताओं ने बताया कि विधायक प्रीतम सिंह ने उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में नरेंद्र रावत, धूम सिंह चौहान, महिपाल सिंह तोमर, भागीराम चौहान, अमर सिंह नेगी, राम सिंह, गीता सिंह चौहान आदि शामिल रहे।