फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ratan Tata wanted to settle in Uttarakhand Former CM Pokhriyal Nishank refreshed old memories

Ratan Tata : उत्तराखंड में बसना चाहते थे टाटा, मुग्ध थे पहाड़ों के सौंदर्य पर... पूर्व सीएम निशंक ने किया याद

Fri, 11 Oct 2024 05:38 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 11 Oct 2024 05:38 AM IST
सार

निशंक कहते हैं कि बतौर मुख्यमंत्री मैंने राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर 2010 को रतन टाटा को आमंत्रित किया था। उन्होंने बहुत ही सहज भाव से निमंत्रण स्वीकार किया था और कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

विज्ञापन
Ratan Tata wanted to settle in Uttarakhand Former CM Pokhriyal Nishank refreshed old memories
पूर्व सीएम निशंक के साथ रतन टाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के प्राकृतिक सौंदर्य पर पद्म विभूषण रतन टाटा मुग्ध थे। उनका उत्तराखंड से बेहद आत्मीय लगाव था और उनका यहां बसने का सपना था। यह कहना है पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक का।

विज्ञापन


निशंक कहते हैं कि बतौर मुख्यमंत्री मैंने राज्य स्थापना दिवस नौ नवंबर 2010 को रतन टाटा को आमंत्रित किया था। उन्होंने बहुत ही सहज भाव से निमंत्रण स्वीकार किया था और कार्यक्रम में शामिल हुए थे। नैनो कार की लॉन्चिंग से लेकर उसके उत्पादन तक की प्रक्रिया में उनका उत्तराखंड आना जाना लगा रहता था।
विज्ञापन


साहित्य, कला, संगीत, योग तथा ध्यान में उनकी गहरी रुचि थी। एक बार जब मैंने उनसे पूछा कि इन सब के लिए वह समय निकाल लेते हैं, तो उनका जवाब था कि काम के बाद बचा समय इन्हीं सब में बिताता हूं। निशंक कहते हैं कि देश ने एक अमूल्य हीरा खोया है। उनका हर गरीब को सक्षम बनाने का सपना था। देश सशक्त और समृद्ध बने इसके लिए जीवन भर संकल्पित रहे। देश उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ratan Tata : पंतनगर प्लांट से साकार हुआ था बाइक वालों का अपनी कार का सपना, नैनो लाकर वादे पर खरे उतरे थे टाटा

रतन टाटा का जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत: धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाट के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि टाटा ने देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका दृष्टिकोण, समर्पण और व्यावसायिक कुशलता न केवल टाटा समूह को नई ऊंचाइयों तक ले गई, बल्कि उन्होंने राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। सीएम ने कहा, टाटा ने रोजगार सृजन, समाज के सशक्तिकरण और नवाचार के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed