फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rat and cockroach found in nainital famous hotel kitchen

नैनीताल: नामी रेस्टोरेंट के किचन में घूमते मिले चूहे और कॉकरोच, काले तेल में पक रहा था खाना 

Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
Rat and cockroach found in nainital famous hotel kitchen
जांच करते अधिकारी

खाद्य पदार्थों की शुद्वता बनाए रखने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी अश्विनी सिंह ने सोमवार देर शाम को नगर के कई रेस्टोरेंट में निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं चूहे उछल कूद करते मिले तो कहीं कॉकरोच घूम रहे थे। 

विज्ञापन


पकवान भी खराब तेल में बनते मिले। सबसे पहले टीम दिल्ली दरबार रेस्टोरेंट पहुंची, जहां के किचन का फर्श टूटा हुआ था और पानी से भरा हुआ था। वहीं नामी मोतीमहल रेस्टोरेंट के किचन में चूहे व कॉकरोच घूमते हुए मिले। अशोक रेस्टोरेंट के किचन में निर्माण कार्य चलने से कूड़ा भरा मिला।

विज्ञापन

नानक रेस्टोरेंट के किचन में कढ़ाइयां बेहद गंदी होने के साथ ही उसमें जला हुआ तेल भरा हुआ था, जिसे देखकर लग रहा था कि इसी तेल में कई दिनों से पकवान तैयार किये जा रहे थे। 

उन्होंने होटल संचालकों को निर्देश दिये हैं कि अगर दोबारा ऐसी शिकायत मिलती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अगर जल्द ही सुधार नहीं किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही अन्य रेस्टोरेंट व होटलों का भी निरीक्षण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed