फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rasuka in uttarakhand: CM dhami says will do whatever is necessary to make arrangements in state

उत्तराखंड में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून: सीएम की दो टूक- प्रदेश में व्यवस्था बनाने के लिए जो जरूरी होगा वह करेंगे

Wed, 06 Oct 2021 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 06 Oct 2021 10:53 AM IST
सार

Rasuka in Uttarakhand: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लोकतंत्र में जो आवश्यक है, वह किया जा रहा है। प्रदेश की अंदर व्यवस्था बनाने के लिए जो जरूरी होगा, वह करेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत के सवाल उठाए जाने पर सीएम ने कहा कि सवाल उठाने के अलावा कोई काम नहीं है। यदि कोई सुझाव हो तो बताएं।

विज्ञापन
rasuka in uttarakhand: CM dhami says will do whatever is necessary to make arrangements in state
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर विपक्ष के सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश हित में व्यवस्था बनाने के लिए जो जरूरी होगा वह काम करेंगे। मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों ने उनसे पूछा कि कांग्रेस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लेकर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन


सवाल उठाने के अलावा कोई काम नहीं
इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जो आवश्यक है, वह किया जा रहा है। प्रदेश की अंदर व्यवस्था बनाने के लिए जो जरूरी होगा, वह करेंगे। पूर्व सीएम हरीश रावत के सवाल उठाए जाने पर सीएम ने कहा कि सवाल उठाने के अलावा कोई काम नहीं है। यदि कोई सुझाव हो तो बताएं।
विज्ञापन


बता दें कि शासन ने सोमवार को रासुका के तहत सभी जिलाधिकारियों को कार्रवाई करने के अधिकार को 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया। हालांकि शासन की ओर से इसे एक सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा बताया गया, लेकिन विपक्ष ने इसे मुद्दे बना दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय तक ने इसे लेकर सवाल उठा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर प्रदेश में तीन महीने के लिए बढ़ाई रासुका, तीन जिलों में तनाव की स्थिति
 

कर्मचारियों से मंत्री और सीएस कर रहे हैं बात : मुख्यमंत्री

ऊर्जा कर्मचारियों की हड़ताल की चेतावनी से जुड़े प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा मंत्री और मुख्य सचिव उनसे बात कर रहे हैं। कर्मचारी भी इसी राज्य के हैं और वे सभी परिवार के ही लोग हैं। 

कोविड नियमों का कड़ाई से होगा
श्रद्धालुओं की सीमित संख्या की बंदिश हटने के बाद कोविड महामारी को रोकने के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा में कोविड नियमों का पालन जरूरी होगा। महामारी रोकने के लिए सरकार कोई ढील नहीं होने देगी। आरटीपीसीआर और वैक्सीन सर्टिफिकेट जरूरी होगा। सरकार ने सभी स्तर पर तैयारी की है। 

प्रधानमंत्री का दौरा अभी ऋषिकेश का ही
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ दौरे की संभावना से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने धामी ने कहा कि उनका दौरा केवल ऋषिकेश का है। 

कानून अपना काम करेगा
रुड़की में चर्च पर हमले की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बारे में उन्होंने एसएसपी से रिपोर्ट ली है। मामले में मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed