BJP और कांग्रेस को मात देने के लिए आई नई पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की सियासत में भाजपा कांग्रेस के प्रभुत्व को चुनौती देने के लिए राष्ट्रीय लोक दल भी पांव पसारने लगा है। पश्चिम उत्तर प्रदेश में दल अपनी खासी पैठ के बूते उससे सटे उत्तराखंड के जनपदों पर फोकस करेगा।
दल ने वर्ष 2017 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रख मंगलवार को बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू किया। ऑनलाइन और टोल फ्री नंबर लांच करने के साथ दल ने दो सौ युवा कार्यकर्ताओं की टीम को इसका जिम्मा सौंपा है।
राष्ट्रीय लोक दल के पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के प्रभारी राजकुमार सांगवान ने पत्रकार वार्ता में बताया कि उत्तराखंड गठन के बाद से कांग्रेस और भाजपा सत्ता में हैं, लेकिन प्रदेश में विकास नहीं हुआ। जनता के पास राजनीतिक विकल्प नहीं होने से यह स्थिति पैदा हुई है।
सदस्यता के लिए एक ऑनलाइन टीम गठित
मैदानी जनपदों में मूल निवास और जाति प्रमाण पत्र का हल सरकार नहीं निकालना चाहती है। सांगवान ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश में जनता के लिए संघर्ष कर एक विकल्प बनेगी।
बूथ स्तर पर दल अपने सदस्य बनाएगी, जिसकी शुरुआत कर दी गई है। एक टोल फ्री नंबर 1800-30100333 लांच किया है। इसके अलावा सदस्यता के लिए एक ऑनलाइन टीम गठित कर दी है।
उन्होंने कहा कि संगठन दूसरे चरण में अपने सदस्यता को आगे बढ़ाते हुए किसान बहुल जनपदों में कार्यकर्ता सम्मलेन आयोजित करेगा। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह सम्मलेनों में पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे की रुपरेखा तैयार कर ली है, जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारिणी के समक्ष रखा जाएगा।