फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rare two mouth gallbladder found in women stomach

चार हजार में एक व्यक्ति के पेट से निकलती है ये चीज, ऑपरेशन के दौरान देख डॉक्टर भी हैरानी में पड़े

Tue, 19 Jun 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 19 Jun 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Rare two mouth gallbladder found in women stomach
demo pic

डॉक्टर ने मरीज के पेट से ऑपरेशन के दौरान एक ऐसी दुर्लभ चीज निकाली जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सर्जरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डा. श्वेताभ प्रधान की टीम ने एक मरीज के पेट से बाइलॉब्ड गाल ब्लाडर (दो मुंह वाली पित्त की थैली) को सफलतापूर्वक निकाल लिया।

विज्ञापन


डॉक्टरों का दावा है कि मेडिकल साइंस के अनुसार यह पैदायशी एबनॉर्मलिटी (असामान्यता) है, जो 4000 में से एक इंसान में हो सकती है। एक स्थानीय व्यक्ति को काफी दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उसके पित्त की थैली में पथरी निकली।

विज्ञापन

ऑपरेशन के दौरान सामने आई ये बात

Rare two mouth gallbladder found in women stomach
demo pic

उसको पित्त की थैली निकालने की सलाह दी गई। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के सर्जन डॉ. श्वेताभ प्रधान ने लेप्रोस्कोपी (दूरबीन) से पित्त की थैली निकालने का निर्णय लिया, लेकिन जब आपरेशन करते हुए कैमरे को पेट में डाला गया, तो मरीज के पेट में दोमुंही पित्त की थैली दिखाई दी। अल्ट्रासाउंड परीक्षण में यह नहीं दिखा था। लगभग एक घंटे के ऑपरेशन के बाद पित्त की थैली निकाल ली गई।  

डॉ. प्रधान ने बताया कि दोमुंही पित्त की थैली बहुत कम मरीजों में होती है। दो मुंह होने के कारण इसको लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से निकालना मुश्किल होता है, लेकिन सर्जरी होने पर इसको सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि मरीज स्वस्थ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed