फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rare Pictures of Himalaya Seven decades will be in Art gallery in Gangotri dham

तैयार हुई हिमालय के 71 सालों के दुलर्भ चित्रों को समेटे आर्ट गैलरी, सीएम योगी करेंगे उद्घाटन

Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
Rare Pictures of Himalaya Seven decades will be in   Art gallery in Gangotri dham
आर्ट गैलरी में लगी तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

सात दशकों से गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में तप साधना के साथ ही हिमालय में आ रहे बदलावों को अपने कैमरे में कैद करने वाले फोटो बाबा स्वामी सुंदरानंद की साधना जल्द ही साकार होगी। करीब एक दशक से गंगोत्री धाम में निर्माणाधीन उनकी आर्ट गैलरी का निर्माण अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


आगामी 13 सितंबर को इस ‘तपोवनम हिरण्यगर्भ’ आर्ट गैलरी का यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत एवं केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत भी गंगोत्री पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


स्वामी तपोवन महाराज के परम शिष्य स्वामी सुंदरानंद वर्ष 1948 से गंगोत्री हिमालय क्षेत्र में तप साधना कर रहे हैं। बीते सात दशकों में वे हिमालय का चप्पा-चप्पा छान चुके हैं। विशेष बात यह कि इस अवधि में उन्होंने हिमालय में आए तमाम बदलावों को बेहद खूबसूरती के साथ अपने कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2002 में इन दुर्लभ तस्वीरों का संकलन वे अपनी पुस्तक ‘हिमालय-थ्रू द लैंस ऑफ साधु’ में सिंगापुर से प्रकाशित करा चुके हैं, जिसके चलते लोग उन्हें फोटो बाबा के नाम से जानते हैं।

तीन करोड़ रुपये लागत से बनी ईको फ्रेंडली गैलरी

300 डालर कीमत वाली इस पुस्तक को देश-दुनिया में हाथों हाथ लिया गया। स्वामी सुंदरानंद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के हाथों इस पुस्तक का विमोचन कराया था। 

इसी दौरान उन्होंने गंगा एवं हिमालय के पर्यावरणीय, सामाजिक, आर्थिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व से देश-दुनिया को रूबरू कराने के लिए अपने गुरू स्थान गंगोत्री धाम में आर्ट गैलरी का निर्माण करने का निर्णय लिया।

गंगोत्री धाम स्थित तपोवन कुटी परिसर के 12 हजार वर्ग फीट में करीब तीन करोड़ रुपये लागत से ईको फ्रेंडली लाइटगेज स्टील फ्रेम से 45 फीट ऊंची पिरामिडनुमा पांच मंजिला आर्ट गैलरी बनाई गई है।

इसमें स्वामी सुंदरानंद द्वारा खींची गई हजारों दुर्लभ तस्वीरों को लेमिनेट कर सजाया गया है, जबकि हजारों फोटो डिजिटल फॉर्मेट में रखी गई हैं। इस गैलरी में बनी लाइब्रेरी में गंगोत्री, गंगा और हिमालय से जुडे़ विभिन्न साधु-संतों, साधकों एवं लेखकों की पुस्तकें रखी जाएंगी। 

आर्ट गैलरी को फाइनल टच देने में जुटे यूथ फाउंडेशन के विशेषज्ञ

गंगोत्री धाम में कर्नल अजय कोठियाल की यूथ फाउंडेशन स्वामी सुंदरानंद की आर्ट गैलरी को फाइनल टच देने में जुटी है। फाउंडेशन के कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि तपोवन कुटिया के पुराने दरवाजे के स्थान पर भव्य गेट लगाया जा रहा है।

इससे हटकर मुख्य द्वार के साथ ही गैलरी के प्रवेश द्वार को पहाड़ की पारंपरिक वास्तुकला के अनुसार तैयार किया जा रहा है। गैलरी परिसर में टाइल्स के स्थान पर केदारनाथ से मंगाए गए पत्थर बिछाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन दुर्लभ तस्वीरों से जुड़े स्वामी सुंदरानंद के अनुभवों को उन्हीं के मुख से वीडियो के रूप में दर्ज किया जा रहा है। इन सभी कार्यों में यूथ फाउंडेशन के जेई आशीष शर्मा एवं इंटीरियर डिजाइनर कमल जोशी जुटे हैं। ध्यान टावर को छोड़ गैलरी के शेष कार्य पूरे हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed