फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rapid speed bike collides with schoolgirl, death

तेज रफ्तार बाइक ने छात्रा को मारी टक्कर, मौत

Sat, 13 Jul 2019 01:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Rapid speed bike collides with schoolgirl, death
सहसपुर थाना क्षेत्र में दून-पांवटा हाईवे पर बैैरागीवाला के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे बस का इंतजार कर रही छात्रा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। छात्रा को उपचार के लिए निजी वाहन से लेहमन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार तीन युवक भी घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि, दो लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पायल यादव (15) पुत्री अमर सिंह निवासी जमनीपुर तप्पड़ विकासनगर बाबूगढ़ स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह स्कूल जाने के लिए बैरागीवाला के पास बस का इंतजार कर रही थी। तभी हरबर्टपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पायल उछलकर सड़क पर जा गिरी। उसका सिर सीधे जमीन पर जा लगा। इससे वह गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच कुछ लोग निजी वाहन से पायल को उपचार के लिए लेहमन अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पायल की मौत की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, शोक में पायल के स्कूल की भी छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि बाइक को इंतजार (20) निवासी धर्मावाला चला रहा था। इंतजार के दो नाबालिग दोस्त बाइक पर पीछे बैठे हुए थे। दुर्घटना में एक नाबालिग को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, इंतजार और एक नाबालिग को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्रा के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर बाइक चला रहे इंतजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed