{"_id":"a7c2f3c5ad076ae6552e4160d1ae762f","slug":"rape-in-the-name-of-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का वादा कर दुष्कर्म करता रहा हैवान, युवती हुई गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का वादा कर दुष्कर्म करता रहा हैवान, युवती हुई गर्भवती
ब्यूरो / अमर उजाला, गैरसैंण
Updated Sun, 31 Jan 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुंदन राम आर्य ने बताया कि क्षेत्र की एक युवती ने राजस्व पुलिस के पास 15 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज करते हुए कहा कि सारकोट के बलवंत सिंह द्वारा शादी का झांसा देकर उसका (युवती) का शारीरिक शोषण किया है, जिससे उसको एक बच्चा भी हुआ है।
थानाध्यक्ष राम ने कहा कि 31 अक्तूबर को राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को रिपोर्ट ट्रांसफर हुई, जिसके बाद हुई जांच के बाद शनिवार को आरोपी बलवंत को गिरफ्तार कर न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी थराली की अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
जांच और आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक मीना आर्य, कांस्टेबल दिलीप और नितिन शामिल थे।