फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape case of haridwar

धर्मनगरी में रेपः मृतका के परिजनों को किया गिरफ्तार

Mon, 20 Jan 2014 01:58 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 20 Jan 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
rape case of haridwar

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में किशोरी की रेप के बाद हत्या के मामले में विधानसभा कूच करने आ रहे परिजनों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने इन्हें रायवाला में गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पढ़ें, बर्फ से लद गईं उत्तराखंड की वादियां
विज्ञापन


तेरह दिन पहले हुए इस दिल दहला देने वाले मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। परिजनों ने रविवार को विधानसभा कूच का ऐलान किया था। 13 साल की किशोरी को इंसाफ दिलाने के लिए परिजनों ने यह रणनीति बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेरह दिन बीत चुके हैं घटना को
तेरह दिन बीतने पर बहुचर्चित छात्रा हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। इससे पहले बेटी के गुनाहगारों के गिरफ्त में न आने से खफा पिता ने मुख्यसचिव को पत्र भेजकर विधानसभा के बाहर आमरण अनशन की चेतावनी दी थी।

विधानसभा के बाहर धरना
रविवार को अमर उजाला से छात्रा के परिजनों ने रणनीति सांझा की। परिजनों ने बताया कि वे सोमवार सुबह यानि आज विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगे। बताया कि बेटी के कातिलों के गिरफ्तार न होने तक विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।

पढ़ें, उत्तराखंड में ही मिलेगी डीयू जैसी एजूकेशन


रुंधे गले से पिता ने कहा कि उनकी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई, पर अब तक भी कातिल खुलेआम घूम रहे है। पुलिस की कार्रवाई केवल दावे तक सिमटी हुई है।

पॉलीग्राफ टेस्ट सोमवार से

छात्रा हत्याकांड में चिन्हित किए गए नौ संदिग्धों के पोलीग्राफ टेस्ट की प्रक्रिया सोमवार से शुरु होगी। नगर पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि दो दो संदिग्धों को पोलीग्राफ टेस्ट के लिए सीबीआई लैब भेजा जाएगा। 24 जनवरी तक ये प्रक्रिया पूरी करा ली जाएगी।

डीआईजी ने स्वीकारी असफलता
सूबे को हिला देने वाले छात्रा हत्याकांड में हरिद्वार पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस की पड़ताल में अब तक अहम सुराग नहीं मिले है। पुलिस केवल लैब और टेस्ट के भरोसे बैठी हुई है।

पढ़ें, इस हिमपात ने पर्यटन को दी गर्माहट

डीजीपी के निर्देश पर यहां कैंप कर रहे डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने बताया कि दून की लैब में भेजे गए संदिग्धों के डीएनए निकालने की प्रकिया अभी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed