पहले दुष्कर्म फिर बनाई अश्लील क्लिप, चचेरा भाई ही आरोपी
पुलिस ने घटनास्थल रुड़की का होना बताकर गेंद रुड़की पुलिस के पाले में खिसकाई।
रुड़की के एक शिक्षण संस्थान से पालीटेक्निक कर रही युवती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार में रानीपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती की अश्लील क्लिप बना लेने का आरोप उसके रिश्ते के चचेरे भाई पर ही लगा है। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल रुड़की का होना बताकर गेंद रुड़की पुलिस के पाले में खिसका दी है। इधर, आरोप लगने के अचानक तबियत बिगड़ने पर युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शनिवार को रानीपुर कोतवाली पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराते हुए मौखिक शिकायत की थी। परिजनों ने बताया था कि उनकी पुत्री रुड़की के एक शिक्षण संस्थान से पालीटेक्निक कर रही है।
आरोप है कि गांव के रहने वाले दूर के रिश्ते के चचेरे भाई ने उनकी पुत्री को रुड़की में एक स्थान पर लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया है और उसकी क्लिप भी बना ली है।
युवक की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती
घटनास्थल रुड़की का होने पर कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने शिकायत रुड़की पुलिस को करने की बात कही जिस पर परिजन चले गए। इधर, गांव में पुलिस तक शिकायत की सूचना मिलने पर युवक की तबियत बिगड़ गई।
उसे आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल रुड़की का है इसलिए कार्रवाई वहीं की ही पुलिस करेगी। उन्होंने युवक की तबियत बिगड़ने की भी पुष्टि की।