फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranveer Singh Tomar received National Excellence Award

सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक के सम्मानित होने पर क्षेत्रीय लोगों ने जताया हर्ष

Thu, 29 Aug 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Tomar received National Excellence Award
समारोह के दौरान नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड के साथ सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह तोमर - फोटो : VIKAS NAGAR
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक रणवीर सिंह तोमर के नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित होने पर क्षेत्रीय लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। रणवीर सिंह तोमर मूल रूप से कोरूवा गांव के रहने वाले हैं। बीते 25 अगस्त को इंदौर स्थित मैरियट होटल में आयोजित 20वें राष्ट्रीय उत्कृष्ट अवॉर्ड समारोह के दौरान उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा गया। यह पुरस्कार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन और साउथ एशिया चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री की ओर से रणवीर सिंह तोमर को प्रदान किया गया। इस अवॉर्ड समारोह में 28 राज्यों के 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इससे पूर्व रणवीर सिंह को पर्यावरण सचेतक सम्मान 2018 और हिमालय रत्न सम्मान 2018 से भी सम्मानित किया जा चुका है। उनके इस सम्मान को हासिल करने पर यंग माउंटेन क्लब के अध्यक्ष अमित जोशी, कैंट उपाध्यक्ष चंदन रावत, पूर्व उपाध्यक्ष छावनी पंकज जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, तीर्थ कुकरेजा, राहुल चांदना, सभासद कमल रावत, राजेश तोमर, आनंद राणा, ममता चांदना, मोनिका अग्रवाल, दिगंबर चौहान, अनिल चांदना, राजकुमार मेहता ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed