{"_id":"c4812752aa83cdbfc84b4f45c2a49933","slug":"rani-laxmibai","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी की रानी को उनके रूप में ही किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी की रानी को उनके रूप में ही किया याद
अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 Nov 2013 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर एबीवीपी की छात्रा इकाई ने शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में झांसी की रानी के रूप में ही एक छात्रा घोड़े पर सवार होकर हाथ में तलवार लिए शामिल हुई। शोभायात्रा परेड ग्राउंड से एमकेपी पीजी कालेज तक गई।
विज्ञापन
शोभायात्रा निकाली
मंगलवार को झांसी की रानी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा परेड ग्राउंड से एमकेपी पीजी कालेज तक गई। एमकेपी की छात्रा सपना चौहान के नेतृत्व में निकाली गई शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। समापन अवसर पर एमकेपी कालेज में ‘भारतीय परंपरा में नारी’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद अध्यक्ष सविता कपूर, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने इस मौके पर नारी के बलिदान और वर्तमान समाज में उनके स्थान पर विचार व्यक्त किए। इस मौके पर एमकेपी प्राचार्य डा. इंदु सिंह, छात्रा इकाई की महानगर अध्यक्ष ममता सिंह, तृप्ति ध्यानी, अंजली सेमवाल, अंकिता, संगीता, कीर्ति, किरन चौहान, पारुल, प्रियंका लखेड़ा, प्रीति ध्यानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
छात्र नेत्रियों ने मनाई जयंती
डीएवी कालेज की छात्र नेता स्वाती नेगी ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती बिंदालपुल के निकट बाल वनिता आश्रम में मनाई। उन्होंने कहा कि महारानी लक्ष्मी बाई का गौरवमयी इतिहास समस्त नारी जाति के लिए एक प्रेरणा है। दूसरी ओर, डीएवी की छात्र संघ उपाध्यक्ष मोनिका ने भी कालेज में रैली निकाली।