फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rampur Bhauwala becomes the overall champion of the

Dehradun News: रामपुर भाऊवाला बना प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन

Thu, 24 Sep 2026 09:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Thu, 24 Sep 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
Rampur Bhauwala becomes the overall champion of the
सहसपुर विकासखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को मिनी स्टेडियम शंकरपुर में समापन हो गया। संकुल न्याय पंचायत रामपुर भाऊवाला ने शानदार प्रदर्शन के साथ ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 100, 200, 400 और 600 मीटर दौड़, रिले रेस और कबड्डी सहित कई स्पर्धाएं हुईं। जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में अरुण प्रथम, आरव द्वितीय और कान्हा तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में आयुष ने पहला, अंकित ने दूसरा और अबुजर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में अरुण ने फिर प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ अवनीपाल ने जीती, जबकि 200 मीटर दौड़ में इशिका प्रथम रहीं। बालक रिले रेस में आमवाला और बालिका रिले रेस में सेलाकुई झाझरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो प्राथमिक स्तर पर सहसपुर की टीम प्रथम और भाऊवाला द्वितीय रही। कबड्डी का खिताब रामपुर भाऊवाला ने अपने नाम किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में ये रहे उपस्थित

समापन समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमाल सिंह ने की। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत, जिला पंचायत सदस्य हुकम चंद पाल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज, प्रधान शहजाद अली सहित कई लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। ब्लॉक खेल समन्वयक सुंदर पाल और अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed