फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramleela in uttrakhand.

यहां मुस्लिम समुदाय के लोग करते हैं रामलीला

Sat, 04 Oct 2014 08:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, शांतिपुरी
ब्यूरो / अमर उजाला, शांतिपुरी Updated Sat, 04 Oct 2014 08:14 AM IST
विज्ञापन
ramleela in uttrakhand.

उत्तराखंड में एक गांव ऐसा भी है जो दशहरे के मौके पर पूरे देश को एकता का संदेश देता है। जी हां, शांतिपुरी के ग्राम तुर्कागौरी की रामलीला पूरे देश में अनूठी है।

विज्ञापन


यहां 11 सालों से हिंदू और मुस्लिम साथ मिलकर रामलीला का आयोजन कर रहे हैं। रामलीला में कुछ पात्र मुसलमान युवक भी निभाते हैं।

इस बार रामलीला में रावण और सीता की भूमिका क्रमश: शहादत अंसारी और आशिफ अंसारी निभा रहे हैं। ग्राम तुर्कागौरी की कौमी एकता का इसी से पता चलता है कि रामलीला कमेटी का अध्यक्ष भी अब तक मुस्लिम समाज से रहा है।
विज्ञापन


ग्राम सभा तुर्कागौरी में विगत 11 सालों से लगातार रामलीला का मंचन हिंदू और मुस्लिम दोनों समाज के लोगों की सहभागिता से किया जा रहा है। यह पहली ऐसी रामलीला कमेटी है जिसका अध्यक्ष लगातार मुस्लिम समाज से बनता आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के लोगों की रामलीला मंचन में भागीदारी

ramleela in uttrakhand.

बीते दस सालों से रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी रहे। इस साल भी लियाकत अंसारी को अध्यक्ष बनाया गया है।

बुधवार रात को रामलीला के सातवें दिन राम, हनुमान मिलाप और लंका दहन का मंचन किया गया। मंचन का शुभारंभ कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक डॉ. गणेश उपाध्याय ने दीप जलाकर किया।

उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों ने रामलीला मंचन में भागीदारी करके पूरे प्रदेश और देश में प्रेरणा एवं भाईचारे का संदेश दिया है। यदि ऐसे ही देश में हर जगह पर हिंदू मुस्लिम समाज द्वारा कार्यक्रमों में भागीदारी हो तो रामराज्य स्वत: ही आ जाएगा।

इस बार रामलीला में सीता की भूमिका आशिफ अंसारी और रावण की भूमिका शहादत अंसारी निभा रहे हैं। रामलीला का संचालन पंकज शर्मा और राजेश श्रीवास्तव ने किया।

इस दौरान प्रधान नंद लाल यादव, अध्यक्ष लियाकत अली अंसारी, अरविंद यादव, रूप सिंह, नंद किशोर, एसएन यादव, नीतू प्रसाद, कुंवरसेन, मुनीम पांडे, बबलू गुप्ता, मंगल सिंह, राजनाथ सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed