{"_id":"56f59fad4f1c1b4506f14d75","slug":"ramesh-pokhariyal-nishank-and-bhagat-singh-koshyari-celebrate-holi-together","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के बहाने पास आए निशंक-कोश्यारी, पर कितना?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के बहाने पास आए निशंक-कोश्यारी, पर कितना?
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
दोनों नेताओं को भाजपा में अलग-अलग गुट का माना जाता है।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने होली पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी के आवास पर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दी। भाजपा के दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ होली मनाने को राज्य में बदल रहे ताजा सियासी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
निशंक और कोश्यारी को भाजपा में अलग-अलग गुट का माना जाता है। होली पर जिस तरह से निशंक गुलाल लगाने नैनीताल के सांसद के आवास पर पहुंचे उससे पार्टी के अंदर भी हलचल है। होली मिलन के बहाने दोनों दिग्गज नेताओं में आई नजदीकियों को जानकार सियासी आइने से भी देख रहे हैं।
विज्ञापन
समर्थकों में खुशी
सूत्रों का कहना है कि आपस में गले मिलने, कार्यकर्ताओं संग होली मनाने के बाद निशंक और कोश्यारी के बीच करीब एक घंटे तक राज्य में मौजूदा समय में एक के बाद एक घटित हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम पर भी मंत्रणा हुई।
विज्ञापन
कोश्यारी और निशंक समर्थक कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के दो दिग्गजों के साथ-साथ होली मनाने पर खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर निशंक के सांसद प्रतिनिधि महेश पांडेय, डॉ. देवेंद्र भसीन, मनवीर चौहान, मुकेश सिंगल, आशुतोष ममगांई, बालकृष्ण चमोली, सतीश, रविंद्र बेलवाल, राजकुमार पुरोहित आदि शामिल रहे।