फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev said, achchhe din take time

आध्यात्मिक यात्रा पर गंगोत्री पहुंचे रामदेव

Wed, 16 Jul 2014 07:38 PM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 16 Jul 2014 07:38 PM IST
विज्ञापन
ramdev said, achchhe din take time

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि उत्तराखंड संवेदनशील प्रदेश है। यहां जिस भी दल की सरकार हो उसे गंभीरता से काम करने की जरुरत है। मोदी सरकार के कार्यों की सराहना करते रामदेव ने कहा कि देश बहुत बड़ा है इसलिए अच्छे दिन आने में अभी समय लगेगा।

विज्ञापन


मंगलवार को गंगोत्री धाम दर्शन के लिए दोपहर 12 बजे उत्तरकाशी पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव का भारत स्वामिमान ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बस अड्डे पर स्वागत किया।
विज्ञापन


यहां पत्रकारों से बातचीत में रामदेव ने यात्रा को अपनी व्यक्तिगत आध्यात्मिक यात्रा बताया। उन्होंने कहा कि वह गंगोत्री में दर्शन, ध्यान करने के बाद पुन: वापस लौटेंगे। वे चार दिनों तक गंगोत्री गोमुख क्षेत्र में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी को बताया ईमानदार

ramdev said, achchhe din take time

रामदेव ने कहा कि प्राकृतिक दृष्टि से उत्तराखंड संवेदनशील प्रदेश है। आपदाओं के निपटने के लिए किसी भी सरकार को गंभीरता से काम करने की जरुरत है।

केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते योग गुरु ने कहा कि देश बहुत बड़ा है। पीएम एक ईमानदार व्यक्ति हैं, निश्चित ही बहुत जल्द देशवासियों के अच्छे दिन आएंगे।

स्वागत करने वालों में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के टिहरी मंडल संयोजक ज्ञानचंद रमोला, वासुदेव भट्ट, सतीश प्रसाद, सत्यानारायण रतूड़ी, गीता गैरोला, मीना श्रीवास्तव, कुशलानंद, कीर्तन सिंह, विशालमणी आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed