फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev returned to gangotri

अनुयायियों संग सुरक्षित गंगोत्री लौटे बाबा रामदेव

Fri, 18 Jul 2014 02:26 AM IST
अमर उजाला, उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 18 Jul 2014 02:26 AM IST
विज्ञापन
ramdev returned to gangotri

योग गुरू बाबा रामदेव गोमुख तपोवन की आध्यात्मिक यात्रा पूरी कर बृहस्पतिवार शाम को गंगोत्री पहुंच गए। उनके साथ 40 अनुयायी भी तपोवन तक गए थे, जबकि शेष 100 गोमुख और भोजवासा से ही लौट आए। शुक्रवार को यह जत्था गंगोत्री से उत्तरकाशी होते हुए हरिद्वार लौटेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी हाई अलर्ट के दौरान अपने सैकड़ों अनुयायियों के साथ गंगोत्री, गोमुख, तपोवन की यात्रा पर पहुंचकर राष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों में छाए योग गुरू बाबा रामदेव बृहस्पतिवार शाम सकुशल गंगोत्री लौटे।
विज्ञापन


तपोवन तक गए थे बाबा
गोमुख तक गए दल में शामिल भारत स्वाभिमान के केंद्रीय प्रभारी डॉ. जयदीप आर्य ने बताया कि 16 जुलाई को बाबा रामदेव और उनके अनुयायी तीन दलों में भोजवासा, गोमुख और तपोवन तक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 60 लोग भोजवासा से और 40 गोमुख दर्शन कर लौटे। बाबा के नेतृत्व में 40 सदस्यीय दल बुधवार शाम को ही तपोवन गया था।

तपोवन में रात्रि विश्राम के बाद दल बृहस्पतिवार शाम पांच बजे गंगोत्री पहुंच गया। उन्होंने बताया कि बाबा समेत दल में शामिल सभी लोग सकुशल हैं। गंगोत्री गोमुख क्षेत्र में मौसम अनुकूल है।

गंगा आरती में शामिल होंगे बाबा

ramdev returned to gangotri

गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि योग गुरू बाबा रामदेव और उनके अनुयायी गंगा आरती में शामिल होंगे। इस दौरान मंदिर समिति बाबा जी का अभिनंदन भी करेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार को हाई अलर्ट के नाम पर यात्रियों में भय पैदा करने के बजाय सुरक्षित यात्रा के इंतजाम करने पर ध्यान देना चाहिए।

तपोवन में किया भजन कीर्तन
योग गुरू बाबा रामदेव के जत्थे के साथ गाइड के तौर पर गोमुख तपोवन तक गए उत्तरकाशी के दीपक राणा ने बताया कि गोमुख से आगे बाबा समेत कुल 45 लोग तपोवन गए थे।

वहां सभी लोग रात को पत्थरों से बनी साधुओं की कुटियाओं में ठहरे। रात को वहां भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed