फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ramdev demands jail to sonia gandhi

रामदेव ने की सोनिया को जेल भेजने की मांग

Sun, 06 Apr 2014 04:07 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 06 Apr 2014 04:07 AM IST
विज्ञापन
ramdev demands jail to sonia gandhi

योग गुरु बाबा रामदेव ने शनिवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस फिलहाल भ्रष्टाचार के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिकता का जहर फैला रही है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को जेल भेजने की मांग की।

विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस के ये तीनों उम्मीदवार, लग रहे दमदार
विज्ञापन


शनिवार को इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की तरफ से तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में शिरकत करने से पहले बाबा रामदेव ने मीडिया से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, इस वीआईपी सीट के फेर में उलझी है कांग्रेस

इससे पहले उनकी अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद का दर्जा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

कांग्रेस पर लगाया देश के बंटवारे का आरोप

ramdev demands jail to sonia gandhi

रामदेव ने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस देश में सांप्रदायिक उन्माद पैदा करना चाहती है। मजहब के आधार पर देश का बंटवारा भी कांग्रेस ने किया है।

रामदेव एक स्टिंग ऑपरेशन में विवादास्पद ढांचा ध्वंस मामले के षड़यंत्र में भाजपा के शामिल होने के आरोपों पर उठे सवाल का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि आज जब पूरा देश नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र में एक मजबूत सरकार की दिशा में बढ़ रहा है। तब इमाम बुखारी से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुलाकात मायने नहीं रखती।

हालांकि, उन्होंने इसे वोट पाने के लिए धर्म के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की।

अमित शाह का किया बचाव

ramdev demands jail to sonia gandhi

उन्होंने कहा कि कुछ कांग्रेस नेता मोदी के सहयोगी अमित शाह को जेल भेजने की बात कह रहे हैं। उन्होंने शाह की वकालत करते हुए कहा कि समय बदलाव और बदला लेने का है, इसमें गलत क्या है।

इससे कहीं बड़ा गुनाह सोनिया गांधी ने किया है, जिन्हें जेल भेजना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शाह ने सोनिया गांधी को रोकने की छोटी सी गलती की है, जो गुजरात के आदिवासियों का धर्म परिवर्तन कराना चाहती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed