फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramdev Allopathy Controversy: IMA Demands To Cancel Patanjali drug license

एलोपैथी विवाद: आईएमए ने उठाई पतंजलि का ड्रग लाइसेंस रद्द करने की मांग, कहा- पतंजलि बताएं कैसे बनाई दवाएं 

Fri, 04 Jun 2021 10:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Jun 2021 10:17 PM IST
सार

बाबा रामदेव ने गुरुवार को विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम की दवा लॉन्च की थी। इसके बाद से आईएमए ने भी पतंजलि की दवाओं को लेकर मोर्चा खोल दिया है।

विज्ञापन
Ramdev Allopathy Controversy: IMA Demands To Cancel Patanjali drug license
बाबा रामदेव - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बाबा रामदेव के विटामिन सी, जिंक, कैल्शियम की दवा बाजार में उतारने के खिलाफ आईएमए उत्तराखंड ने मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के अनुसार, यह सभी एलोपैथिक नाम हैं।

विज्ञापन


रामदेव का नया बयान: सोमवार से खोलूंगा फार्मा कंपनियों की पोल, जिसकी जो मर्जी है कर लो
विज्ञापन


बाबा को इनका आयुर्वेदिक नाम बताना चाहिए। यह सभी कैमिकल हैं, तो रामदेव बताएं, उन्होंने दवा कैसे बनाई? उन्होंने सीएम व सीएस को पत्र लिखकर पतंजलि का ड्रग लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार: बाबा रामदेव बोले- व्यापार नहीं मौत का कारोबार कर रहीं विदेशी फार्मा और न्यूट्रिशन कंपनियां

आईएमए उत्तराखंड के सचिव डा. अजय खन्ना ने कहा कि कोरोना किट में कोरोनिल दिए जाने का हम पुरजोर विरोध करते हैं। अगर वो आयुर्वेदिक दवा है तो एलोपैथिक दवाओं के साथ कैसे दी जा सकती है।

रामदेव एलोपैथी विवाद: आईएमए ने कहा- एलोपैथिक अस्पतालों में नहीं होने देंगे कोरोनिल का इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को पत्र भेजकर कोरोनिल का किट में इस्तेमाल रोकने की मांग की गई है।

उत्तराखंड में रोका जाए कोरोनिल का इस्तेमाल

उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव हमेशा कहते हैं कि वो अपने उत्पादों में कैमिकल का इस्तेमाल नहीं करते। विटामिन सी, जिंक और कैल्शियम तो कैमिकल हैं। वो कैसे इनका इस्तेमाल कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि सरकार को पतंजलि का ड्रग लाइसेंस रद्द करना चाहिए।

डा. खन्ना ने कहा कि हरियाणा में आईएमए ने सरकार को पत्र लिखकर कोरोना किट में कोरोनिल का इस्तेमाल रुकवा दिया है। उत्तराखंड में भी इसके लिए अनुरोध किया गया है। 

सीएम को नहीं करना चाहिए था उद्घाटन
आईएमए सचिव डा. खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री को पतंजलि के अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से बचना चाहिए था। बाबा रामदेव वहां मरीजों को क्या दवा देंगे, मरीजों के उपचार की उनके पास कोई स्पष्ट रूपरेखा नहीं है। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव अपनी जिम्मेदारी नहीं समझ रहे हैं लेकिन अन्य लोगों को समझनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed