{"_id":"3783e60d7d613b5e2b65b575a3c8a012","slug":"rambharat-bail-petition-dismissed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में ही रहेंगे रामभरत, जमानत याचिका खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में ही रहेंगे रामभरत, जमानत याचिका खारिज
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 09 Jun 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला जज कोर्ट ने बाबा रामदेव के भाई रामभरत की जमानत याचिका खारिज कर दी है। फिलहाल, रामभरत और अन्य सात गिरफ्तार जेल में ही रहेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को हरिद्वार स्थित जिला जज की अदालत में सुनवाई हुई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए तारीख बढ़ा दी है। अब 11 जून को मामले की सुनवाई होगी। 27 मई को पतंजलि फूड पार्क में हुई हिंसक झड़प में एक ट्रांसपोर्टर की मौत हो गई थी।
इसके आरोप में रामभरत और पार्क के सात सुरक्षाकर्मी जेल में हैं। उस दिन से ही भाजपा विधायक और पार्टी के अन्य नेता रामभरत से मिलने जिला जेल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
निचली अदालत से रामभरत की जमानत खारिज हो चुकी है। यदि जिला जज कोर्ट से जमानत नामंजूर होती है तो पतंजलि योगपीठ को हाईकोर्ट का रुख करना होगा।
इस संबंध में नैनीताल उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता जगजीत सिंह विर्क का कहना है कि हाईकोर्ट में फिलहाल छुट्टियां चल रही हैं। 25 जून के बाद जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होना शुरू होगी।
विज्ञापन