फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rambara again near kedarnath in film of kedarnath

'केदारनाथ' में फिर जीवंत होगा रामबाड़ा, चार साल पहले त्रासदी में मिट गया था नामो निशां

Sat, 02 Sep 2017 03:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/ अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Sat, 02 Sep 2017 03:16 PM IST
विज्ञापन
rambara again near kedarnath in film of kedarnath
rambara (file photo)

रामबाड़ा एक बार फिर से जीवंत हो उठेगा। केदारनाथ यात्रा के इस मुख्य पड़ाव में भोर से लेकर देर रात तक की रौनक के बीच बाबा केदार के जयकारों की गूंज सुनाई देगी, लेकिन यह मूल स्थान के बजाय त्रियुगीनारायण गांव में नजर आएगा।

विज्ञापन


यहां हिंदी फिल्म केदारनाथ का पहला दृश्य शूट किया जाना है, जिसमें रामबाड़ा को दर्शाया जाएगा, इसलिए फिल्म यूनिट ने गांव में छोटी-छोटी दुकानें व ढाबे के सेट तैयार कर उसे रामबाड़ा का रूप दिया है।  
विज्ञापन

    
शिव-पार्वती की विवाह स्थली के लिए प्रसिद्ध त्रियुगीनारायण गांव के एक हिस्से को रामबाड़ा की शक्ल में उतारा जा रहा है। यहां बरसाती (प्लास्टिक चादर) से ढकी दुकानें व रहने के लिए झोपड़ी बनाई गई हैं। रामबाड़ा से केदारनाथ जाने के लिए पैदल मार्ग पर लगी रेलिंग भी यहां नजर आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये कहानी है पिठ्ठू की

rambara again near kedarnath in film of kedarnath
sushant singh - फोटो : amarujala

‘गॉय इन द स्काई’ बैनर तले और अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही केदारनाथ फिल्म की कहानी यहीं से (रामबाड़ा) से शुरू होगी। जहां पिट्ठू नाम का एक युवक रहता है और वह अपनी कंडी से बाबा केदार के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को केदारनाथ पहुंचाता है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिनेता सुशांत राजपूत अपने इस किरदार के लिए स्थानीय बोलचाल के शब्द भी सीख रहे हैं। फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर अमित मेहता ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के लिए अधिकांश तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने ग्रामीणों से मिल रहे सहयोग के प्रति आभार जताया।

वहीं स्थानीय डीएस रावत, एमपी तिवारी, ग्राम प्रधान विजय लाल का कहना है कि फिल्म यूनिट ने उनके गांव को शूटिंग के लिए चुना, यह उनके लिए गौरव की बात है। इधर, क्षेत्रीय सिनेमा के प्रसिद्ध कैमरामैन बबलू जंगली ने कहा कि बड़े बैनर की फिल्म की शूटिंग से नए अवसर भी प्रदान होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed