फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram born in Dasaratha's home, congratulations on Ayodhya

दशरथ के घर जन्मे राम, अयोध्या में गूंजी बधाइयां

Fri, 27 Sep 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Ram born in Dasaratha's home, congratulations on Ayodhya
विकासनगर। डाकपत्थर स्थित नेहरू बाजार में चल रही रामलीला के दूसरे दिन सीता जन्म, श्रीराम जन्म, ताड़का वध, सुभाऊ वध और आहित्या उद्धार का मंचन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मंचन के प्रथम दृश्य में दिखाया गया कि संतान न होने पर दशरथ अयोध्या में एक यज्ञ रखते हैं। जिसके बाद उनके घर पर राम, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघन का जन्म होता है। राम जन्म के साथ ही पूरी अयोध्या में खुशियां छा जाती है। पूरा पंडाल जय श्रीराम के नारे से गूंज उठता है। इसकी के साथ पर्दा गिरता है और पहला दृश्य समाप्त हो जाता है। दूसरे दृश्य में दिखाया गया कि मिथला में राजा जनक हल चलाते जिससे सीता का जन्म होता है। अगले दृश्य में राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वाविमत्र के साथ जंगल चले जाते हैं। जहां वह उत्पात मचाने पर ताड़का का वध कर डालते हैं। इसके बाद अहित्या उद्धार की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर पंकज नैथानी, सौरभ उनियाल, मनीष चतुर्वेदी, मोहन मनोड़ी, विनोद उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवयुवक रामलीला समिति की ओर से हनुमान पार्क में चल रही रामलीला में वेदवती राणव संवाद, सीता जन्म और श्रवण लीला का मचंन किया गया। श्रवण लीला में दिखाया गया कि श्रवण कुमार अपने अंधे माता-पिता को तीर्थ घुमाने के लिए जाता है। रास्ते में उसके माता-पिता को प्यास लगती है तो वह पानी भरने के लिए तालाब में चले जाता है। जहां राजा दशरण उसे हिरन समझ बाण चला देते हैं। जिससे उसकी मृत्यु हो जाती है। जब राजा दशरण यह खबर श्रवण कुमार के माता-पिता को सुनाते हैं तो वह भी पुत्र वियोग में प्राण देते हैं। इससे पूर्व वह दशरथ को भी पुत्र वियोग में तड़पने का श्राप देते हैं। सरस्वती कला मंच के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में भी राम जन्म, विश्वमामित्र यज्ञ, ताड़का वध और मारिच-सुबाहू वध का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed