फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rally taken out to make Uttarakhand drug-free and cultured

एनएसएस की स्वयंसेवी छात्राओं ने नशा मुक्त उत्तराखंड-संस्कार युक्त उत्तराखंड बनाने के लिए निकाली जनजागरुकात रैली

Tue, 01 Mar 2022 12:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out to make Uttarakhand drug-free and cultured
सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज के एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवी छात्राओं ने नशा मुक्त -संस्कार युक्त उत्तराखंड बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम अधिकारी अर्चना रानी ने बताया कि रैली शहर के आर्य समाज मंदिर, जैन धर्मशाला होते हुए लंढौर बाजार, गुरुद्वारा चौक से साउथ रोड होते हुए गुजरी। छात्राओं ने लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस अवसर पर ऋतू रतुड़ी, नीता गुप्ता, उषा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे । इस चार दिवसीय शिविर के दौरान छात्राओं ने नशा मुक्त उत्तराखंड-संस्कार युक्त उत्तराखंड विषय पर पोस्टर, स्लोगन, निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही नुक्कड़ नाटक कर लोगों को नशा से दूर रहने की अपील की । जिला समन्वयक डीआर रवि ने एनएसएस कैंप का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर सभासद जशोदा शर्मा, आरएन भार्गव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुज तायल, मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अनिता डबराल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शंकुतला पुरोहित, प्रभा थपलियाल,नीलम चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed