{"_id":"69303221b5bc993eda0b6f74","slug":"rally-reaches-doon-with-the-message-of-pollution-free-india-dehradun-news-c-5-drn1037-848141-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश लेकर दून पहुंची रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: प्रदूषण मुक्त भारत का संदेश लेकर दून पहुंची रैली
विज्ञापन
- ग्राफिक एरा में भारत महा ईवी रैली का हुआ स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। प्रदूषण मुक्त भारत का निर्माण, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन को बढ़ावा, ईवी उद्योग में रोजगार के अवसर समेत विभिन्न संदेश लेकर भारत महा ईवी रैली अपने 85वें दिन बुधवार को दून पहुंची। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में उसका भव्य स्वागत किया गया। विवि के कुलपति डाॅ. अमित आर भट्ट ने कहा, इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक प्रगति, इन तीनों का संगम हैं। इन वाहनों का भविष्य वैश्विक सतत विकास की आधारशिला है। यह रैली भविष्य के प्रति हमारे सामूहिक दायित्व को दर्शाती है और ऐसे प्रयास नवाचार को गति देते हैं, कार्बन उत्सर्जन को कम करते हैं। उन्होंने कहा कि विवि के रूप में, हमें गर्व है कि हम उन युवा नवप्रवर्तकों को सशक्त कर रहे हैं, जो स्वच्छ परिवहन के अगले युग को परिभाषित करेंगे। रैली का नेतृत्व कर रहे इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ. राजीव मिश्रा ने ईवी तकनीकों, इसकी संभावनाओं और भारत में तेजी से विकसित हो रही ई-मोबिलिटी संरचना की जानकारी दी। कुलपति ने रैली को हरी झंडी दिखाकर आगे के सफर के लिए रवाना किया। इस मौके पर डाॅ. ज्योति छाबड़ा, नीलम कठैत, पीए आनंद, ओकेश छाबड़ा, अनुभा पुंडीर, विशाल छाबड़ा आदि मौजूद रहे।