{"_id":"1405e1bf0ad70dec195b952ef4bfcc6e","slug":"rally-of-sikh-youths-in-support-of-khalistan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में खुलेआम भिंडरावाले, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में खुलेआम भिंडरावाले, खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sat, 06 Jun 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर उत्तराखंड के रुद्रपुर में सिख यूथ ब्रिगेड ने प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा का समर्थन कर जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने रैली निकालकर भिंडरावाला को शहीद का दर्जा देने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
खालिस्तान की मांग को रैली
शनिवार को सिख यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्र हुए। उन्होंने पार्क से भिंडरावाला के समर्थन और खालिस्तान की मांग को लेकर रैली निकाली।
रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने खालिस्तान और भिंडरावाला के समर्थन में नारे लगाए। उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम वित्त दीप्ति वैश्य को सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर तजेंद्र सिंह विर्क, रंदीप बाजवा, देवेंदर सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरबख्शी सिंह, हैप्पी चीमा, रणवीर सिंह, गुर सिमरन सिंह, गुर सेवक सिंह, जसप्रीत सिंह, और करणवीर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन